पोस्टर से हुई पुष्टि Huawei Nova 3e, Huawei P20 Lite का चीनी नाम

Updated on 15-Mar-2018
HIGHLIGHTS

अभी हाल ही में सामने आया था कि Huawei चीन में 20 मार्च को अपना नया स्मार्टफोन Huawei Nova 3e नाम से लॉन्च करने जा रहा है।

अभी हाल ही में सामने आया था कि Huawei चीन में 20 मार्च को अपना नया स्मार्टफोन Huawei Nova 3e नाम से लॉन्च करने जा रहा है। हालाँकि अब GSMarena की एक रिपोर्ट के अनुसार इस स्मार्टफोन को ही Huawei P20 Lite नाम से लॉन्च किया जा सकता है, अर्थात् इस स्मार्टफोन को ही चीन में इस नाम से लॉन्च किये जाने की चर्चा चल रही है।

इस खबर को लेकर इसलिए भी इंटरनेट पर चर्चा चल रही हैं, क्योंकि एक प्रमोशनल पोस्टर से इसके बारे में जानकारी सामने आई है, इस पोस्टर में Nova 3e के बारे में जानकारी मौजूद है, आप इस पोस्टर को यहाँ देख सकते हैं। जैसा कि आप देख रहे हैं कि इसका डिजाईन हुबहू पहले से लीक में सामने आये Huawei P20 Lite स्मार्टफोन से काफी मिलता है।

 फ्लिपकार्ट पर डिस्काउंट रेट में मिल रहे हैं ये स्मार्टफोंस

अमेज़न इन स्प्लिट एसी पर दे रहा है डिस्काउंट

इसके अलावा ऐसा भी कहा जा सकता है कि Nova 3e स्मार्टफोन में पहले से लीक में सामने आ चुके, Huawei P20 Lite स्मार्टफोन में मौजूद स्पेक्स होने वाले हैं, जैसे इसमें आपको एक 5.84-इंच की स्क्रीन 2280×1080 पिक्सल रेजोल्यूशन के साथ मिलने वाली है, इसके साथ ही इसमें आपको एक 16-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल का ड्यूल कैमरा सेटअप और एक 4GB की रैम के साथ किरिन 659 चिपसेट मिल सकता है।

नोट: फीचर्ड इमेज Huawei Nova 2 की है!

Team Digit

Team Digit is made up of some of the most experienced and geekiest technology editors in India!

Connect On :