Porsche Design के साथ Huawei Mate RS स्मार्टफोन लॉन्च, ट्रिपल कैमरा और 512GB की स्टोरेज से लैस

Updated on 28-Mar-2018
HIGHLIGHTS

Huawei का Mate RS Porsche Design स्मार्टफोन में ड्यूल फिंगरप्रिंट सेंसर, ट्रिपल कैमरा और 512GB स्टोरेज के साथ लॉन्च हुआ है।

Huawei ने मंगलवार को पेरिस में हुए अपने एक इवेंट के दौरान अपने Porsche Design के साथ Huawei Mate RS स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टफोन के बारे में आने वाले बहुत दिनों तक चर्चा ख़त्म नहीं होने वाली है। आपक बता दें कि Huawei का Mate RS Porsche Design स्मार्टफोन में ड्यूल फिंगरप्रिंट सेंसर, ट्रिपल कैमरा और 512GB स्टोरेज के साथ लॉन्च हुआ है।

Porsche Design Huawei Mate RS

इसके अलावा अंत में अगर हम एक अन्य स्मार्टफोन यानी Porsche Design Huawei Mate RS की चर्चा करें तो आपको बता देते हैं कि इस स्मार्टफोन में आपको एक 6.10-इंच की एक OLED FullView डिस्प्ले 2880×1440 रेजोल्यूशन के साथ मिल रही है। स्मार्टफोन में एक Huawei Kirin 970 प्रोसेसर मिल रहा है। इसके अलावा इसमें भी आपको एक 6GB की रैम मिल रही है, स्मार्टफोन को दो अलग अलग स्टोरेज वैरिएंट्स में लॉन्च किया गया है, यानि इसे आप 256GB और 512GB स्टोरेज ऑप्शन के साथ के साथ ले सकते हैं, हालाँकि इसकी स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की सहायता से बढ़ाया नहीं जा सकता है। 

होम एप्लायंसेज पर मिल रहे हैं ख़ास डिस्काउंट और EMI ऑफर्स

फोटोग्राफी के लिए स्मार्टफोन में तीन कैमरा वाला सेटअप दिया गया है, इसमें आपको एक 40-मेगापिक्सल का RGB सेंसर, एक 20-मेगापिक्सल का मोनोक्रोम सेंसर और एक अन्य 8-मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस मिल रहा है। इसके अलावा इस स्मार्टफोन में आपको एक 24-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिल रहा है। स्मार्टफोन में एक 4000mAh क्षमता की बैटरी मिल रही है, जो Huawei के ओर से Super Charge तकनीकी से लैस है। इस स्मार्टफोन में फिंगरप्रिंट सेंसर को फोन की डिस्प्ले के अंदर और बैक में रखा गया है। 

इसके अलवा इसमें भी आपको USB Type C के अलावा एक 3.5mm का ऑडियो जैक मिल रहा है। स्मार्टफोन में को IP67 के साथ लॉन्च किया गया है, जिसके कारण यह वाटर और डस्ट प्रूफ बन जाता है। स्मार्टफोन एंड्राइड 8.1 के साथ EMUI 8.1 के साथ लॉन्च किया है। इस स्मार्टफोन को भी वैसे ही कलर ऑप्शन के साथ लिया जा सकता है, आपको बता दें कि इसकी कीमत क्रमश: 1,695 यूरो और 2,095 यूरो है। स्मार्टफोन को 12 अप्रैल को कई बाजारों में पेश कर दिया जाने वाला है।

हमें Instagram पर फॉलो करने के लिये यहां क्लिक करें 

हमें YouTube पर सब्सक्राइब करने के लिये यहां क्लिक करें

इसके अलावा कंपनी ने अपने Huawei P20 और Huawei P20 Pro स्मार्टफोंस को भी इसी इवेंट में लॉन्च किया है।

via

Team Digit

Team Digit is made up of some of the most experienced and geekiest technology editors in India!

Connect On :