हुआवे ने की 60 लाख पी20 सीरीज स्मार्टफोन्स की बिक्री

By
HIGHLIGHTS

हुआवे उपभोक्ता व्यापार समूह के मुताबिक पी 20 का दुनिया भर में प्रदर्शन पिछले साल लांच की गई पी 10 सीरीज की तुलना में 81 फीसदी रहा।

हुआवे ने इस साल मार्च के अंत में लांच की गई अपनी पी 20 सीरीज के कुल 60 लाख स्मार्टफोन्स की बिक्री की है। कंपनी ने गुरुवार को यह घोषणा की। 'पी20 प्रो' की कीमत 64,999 रुपये है, जिसमें दुनिया का पहला लेइसा त्रिपल रियर कैमरा सिस्टम है। 

हुआवे उपभोक्ता व्यापार समूह के मुताबिक पी 20 का दुनिया भर में प्रदर्शन पिछले साल लांच की गई पी 10 सीरीज की तुलना में 81 फीसदी रहा।

हुआवे के हैंडसेट्स लाइन के अध्यक्ष केविन हो ने एक बयान में कहा, "हुआवे श्रृंखला का अविश्वसनीय स्वागत और बिक्री प्रदर्शन यह दर्शाता है कि हम अपने बाजारों को समझते हैं और नवाचार और आरएंडडी के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दिखाता है।"

हुआवे ने भारतीय बाजार में मई में अपना फ्लैगशिप पी20 प्रो और पी20 लाइट लांच किया, जो कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) से संचालित तिहरे पिछला कैमरा प्रणाली वाला दुनिया का पहला स्मार्टफोन है। 

'पी20 प्रो' की कीमत 64,999 रुपये है, जिसमें दुनिया का पहला लेइसा त्रिपल रियर कैमरा सिस्टम है, जिसे 'डीएक्सओमार्क' ने प्रीमियम स्मार्टफोन खंड में सबसे अधिक स्कोर दिया है, जो एप्पल और सैमसंग के डिवाइसों से भी अधिक है।

अब Cashify पर अपने पुराने मोबाइल्स बेच कर हाथों-हाथ पेमेंट पाएं। 200 रूपये का अतिरिक्त लाभ पाने के लिए DIGIT कोड का उपयोग करें।
 

IANS

Indo-Asian News Service

Connect On :
By