HTC U Ultra के लिए भारत में पहला सॉफ्टवेयर अपडेट रोल आउट शुरू हो गया है. हालांकि इस अपडेट के बाद भी भारत में इस स्मार्टफोन का सबसे खास फीचर सेंस कम्पेनियन फीचर नहीं लॉन्च हुआ है. बहुत ही भारी डिस्काउंट के साथ ये प्रोडक्ट्स हो सकते हैं आपके
HTC U Ultra कंपनी का फ्लैगशिप स्मार्टफोन है. इस अपडेट की जानकारी कंपनी के वाइस प्रेसीडेंट ने ट्विटर के जरिए इसकी जानकारी दी. कंपनी का नया सॉफ्टवेयर वर्जन 1.15.400.12 है. ये सॉफ्टवेयर अपडेट 598.06MB का है.
माना जा रहा था कि इस अपडेट के बाद भारतीय यूजर्स को सेंस कम्पेनियन फीचर उपलब्ध हो जाएगा पर इस अपडेट के बाद भी यह फीचर उपलब्ध नहीं है. यह कंपनी का वर्चुअल एसिस्टेंट फीचर है. इस फीचर के जरिए यूजर अपनी वॉइस से फोन अनलॉक कर सकते हैं.
इसके अलावा अगर आपका फोन डिस्चार्ज है तो वर्चुअल असिस्टेंट आपको चार्जिंग के लिए याद दिलाता है. अगर आप रास्ते में हैं तो असिस्टेंट आपके आस पास मौजूद रेस्टोरेंट के बारे में बताता है. अपडेट के बाद भी यह फीचर भारतीय यूजर्स के लिए उपलब्ध नहीं है.
बहुत ही भारी डिस्काउंट के साथ ये प्रोडक्ट्स हो सकते हैं आपके