फ्लैगशिप फ़ोन का इंतज़ार हर किसी को होता है भले ही वो किसी भी कंपनी का हो. हर फ्लैगशिप फ़ोन की खूबियाँ अपने आप में लाजवाब होती है. फिलहाल अभी बात करते है एचटीसी 11 की जिसके बारे में ये कहा जा रहा है कि ये फ़ोन कंपनी का अगला फ्लैगशिप होगा. Times News की एक रिपोर्ट ने Weibo के एक यूजर का हवाला देते हुए इस फ्लैगशिप फ़ोन की खूबियों को उजागर किया है.
रिपोर्ट के अनुसार फ़ोन में 5.5 इंच की QHD डिस्प्ले लगी हुई है जिसमे 1440×2560 पिक्सल का रेसोल्यूशन है. यह फ़ोन एंड्राइड 7.0 Nougat पर एचटीसी के Sense 8 यूजर इंटरफ़ेस के साथ चलता है. इस फ़ोन की सबसे बड़ी खासियत इसका ड्यूल कैमरा है. जी हाँ. फ़ोन के पीछे 12-12 मेगापिक्सल के दो कैमरे लगाए गए है. साथ ही साथ फ़ोन के फ्रंट पर 8 मेगापिक्सल का कैमरा लगा है.
रिपोर्ट के अनुसार यह एचटीसी 11 के अन्दर क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 835 चिपसेट लगा हुआ है जिसमे ओक्टा-कोर प्रोसेसर, एड्रेनो 540 ग्राफ़िक्स प्रोसेसिंग यूनिट तथा 8GB का रैम है. इसके अलावा फ़ोन की इंटरनल स्टोरेज 256GB है. इस फ़ोन में 3700mAh की क्षमता वाला बैटरी भी लगा हुआ है. रिपोर्ट के अनुसार यह फ़ोन 2017 में लॉन्च किया जाएगा तथा इसकी कीमत लगभग 691 डॉलर होगी.
फ्लैगशिप के अलावा एक और रिपोर्ट आई जिसमे यह दावा किया गया है कि एचटीसी एक नए स्मार्टफोन पर काम कर रहा है जिसे अगले साल जनवरी में लॉन्च करने पर विचार किया जा रहा है। एचटीसी x10 नाम के साथ यह फ़ोन एचटीसी के पिछले फ़ोन One x9 से हर मामले में बेहतर होगा। एक रिपोर्ट के मुताबिक़ इस फ़ोन की कीमत CNY 2000 (लगभग 288 डॉलर) होगी और शुरुआत में इसे सिर्फ चीन में लॉन्च किया जाएगा।
MyDrivers एक रिपोर्ट के मुताबिक़ एचटीसी x10 के स्पेसिफिकेशन्स मध्यम वर्ग के फ़ोन से मिलता जुलता होगा। रिपोर्ट के अनुसार इस स्मार्टफोन में 5.5 इंच की full-hd डिस्प्ले होगी जिसमें 1920×1920 पिक्सल का रेसोल्यूशन होगा। इसके अलावा फ़ोन में 13 मेगापिक्सल का बैक कैमरा है।
इस फ़ोन के इंटरनल्स काफी शानदार है। इसमें मीडियाटेक हीलिओ P10 चिपसेट लगा हुआ है जिसके अंदर ओक्टा-कोर प्रोसेसर है जो कि 2GHz की स्पीड से चलता है। फ़ोन में 3GB का रैम भी लगा हुआ है। एचटीसी X10 में 700MHz वाला माली-T860 ग्राफ़िक्स प्रोसेसिंग यूनिट लगा हुआ है।