Honor ने अपने Honor Play 80 Pro स्मार्टफोन को चीन के बाजार में लॉन्च कर दिया है, इस फोन को कंपनी ने Play Lineup के नए फोन के तौर पर लॉन्च किया है। अभी के लिए फोन को कंपनी के आधिकारिक ऑनलाइन स्टोर पर लिस्ट कर दिया गया है। इसका मतलब है कि जल्द ही यह चीन में सेल के लिए भी आ जाने वाला है। Honor Play 80 Series के इस फोन को कंपनी ने तीन अलग अलग कलर में लॉन्च किया है, इसके अलावा इसमें 3 अलग अलग रैम ऑप्शन भी मिलते हैं। फोन में क्वलकॉम का स्नैपड्रैगन 6s Gen 3 प्रोसेसर मिलता है। इसके अलावा इसमें 7000mAh की बैटरी के अलावा एक 50MP का कैमरा सेटअप भी मिलता है। इसका साथ देने के लिए कंपनी ने फोन में एक LED Flash को भी जगह दी है। फोन में एक 6.8-इंच की TFT LCD टचस्क्रीन भी मिलती है।
Honor Play 80 Pro को कंपनी ने CNY 1899 यानि लगभग लगभग 26000 रुपये के प्राइस में लॉन्च किया है, यह फोन का 6GB रैम और 256GB स्टॉरिज मॉडल का दाम है। हालांकि, इसके अलावा फोन के 8GB रैम और 256GB मॉडल को कंपनी ने CNY 2099 यानि लगभग लगभग 28000 रुपये के प्राइस में लॉन्च किया है। इसके अलावा फोन का टॉप मॉडल 12GB रैम के साथ इसी स्टॉरिज में आपको CNY 2299 यानि लगभग लगभग 31000 रुपये के प्राइस में मिल जाने वाला है।
अगर फोन को खरीदना चाहते हैं तो आप इसे चीन में Honor Online Store से खरीद सकेंगे। अभी के लिए फोन की सेल डिटेल्स से पर्दा नहीं उठा है, लेकिन आने वाले समय में यह जानकारी भी आपको मिल जाने वाली है। फोन को कंपनी न ए Azure Sky, Black Phantom Night और White Moonlight कलर में पेश किया है। आइए अब इसके स्पेक्स और फीचर आदि के बारे में जानते हैं।
अगर इस फोन के फीचर और स्पेक्स को देखा जाए तो यह फोन बेशक कैमरा के मामले में एक ही कैमरा से लैस है, लेकिन इस फोन में अन्य स्पेक्स अच्छे मिलते हैं। Honor ने अपने इस फोन को MagicOS 9 पर लॉन्च किया है, जो एंड्रॉयड 15 से लैस है। इस फोन में एक 6.8-इंच की HD+ TFT LCD डिस्प्ले मिलती है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट भी है। फोन को कंपन ने IP65 रेटिंग पर लॉन्च किया है।
फोन को क्वलकॉम के स्नैपड्रैगन 6s Gen 3 प्रोसेसर पर लॉन्च किया गया है। इसके अलावा इसमें 7000mAh की बैटरी भी मिलती है। कैमरा को देखा जाए तो फोन को कंपनी ने एक 50MP का कैमरा पर लॉन्च किया है। फोन में एक ही कैमरा मिलता है। इसके अलावा इस फोन में आपको एक 5MP का सेल्फ़ी कैमरा भी मिलता है। इस फोन में 5G, 4G, LTE और Dual Band Wi-Fi भी मिलता है। इसके अलावा फोन में Bluetooth 5.1 का सपोर्ट भी मिलता है।
यह भी पढ़ें: Google Pixel 11 Pro का लीक.. सामने आई डिजाइन की जानकारी, क्या होने वाले हैं कुछ चेंज