Honor 9 Lite कल डिस्काउंट के साथ हो सकता है आपका

HIGHLIGHTS

यह फ़ोन 3GB रैम वेरियंट में भी उपलब्ध है.

Honor 9 Lite को बाज़ार में आये अब थोड़ा समय हो चला है. इसी के चलते कल फ्लिपकार्ट पर यह फ़ोन डिस्काउंट के साथ सेल के लिए उपलब्ध होगा. इस सेल में इसके 4GB वेरियंट को Rs. 13,499 की कीमत में ख़रीदा जा सकता है. इस डिस्काउंट में Rs. 15,000 का एक्सचेंज ऑफ भी शामिल है. यह फ़ोन फ्लिपकार्ट पर दोपहर 12 बजे सेल के लिए उपलब्ध होगा.

फ्लिपकार्ट पर ये स्मार्टफोंस मिल रहे हैं डिस्काउंट में

यह फ़ोन 3GB रैम और 4GB रैम वेरियंट में उपलब्ध है. दोनों की कीमतें भी अलग-अगल हैं. ये  स्मार्टफोन रियर ग्लास पैनस से लैस होगा. स्पेसिफिकेशन की बात करें तो ये Honor 9 Lite 5.65 इंच के फुल HD+ IPS डिस्प्ले और 18:9 एस्पेक्ट रेशिओ से लैस है. 

इसमें Kirin 659 चिपसेट मौजूद है. इस डिवाइस में 3000mAh की बैटरी और एंड्रॉयड 8.0 Oreo मौजूद है. ये डुअल सिम डिवाइस है और इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर बैक साइड में मौजूद है.

डिजिट हिंदी को इंस्टाग्राम पर फॉलो करने के लिए लिंक पर क्लिक करें.

Honor 9 Lite स्मार्टफोन 13MP + 2MP का डुअल फ्रंट और डुअल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है. कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें GPS, A-GPS, VoLTE, Wi-Fi, ब्लूटूथ, माइक्रो USB पोर्ट और 3.5mm ऑडियो जैक मौजूद है.

डिजिट हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करने के लिए लिंक पर क्लिक करें.

फ्लिपकार्ट पर ये स्मार्टफोंस मिल रहे हैं डिस्काउंट में

 

Connect On :