4 कैमरों से लैस Honor 9 Lite इस दिन हो सकता है आपका

HIGHLIGHTS

इसके 3GB रैम वेरियंट की कीमत Rs. 10,999 है, वहीँ इसके 4GB रैम वेरियंट की कीमत Rs. 14,999 है.

Honor 9 Lite में डुअल फ्रंट और डुअल रियर कैमरा मौजूद है. अगर आप भी  इस स्मार्टफ़ोन को खरीदना चाहते हैं तो हम आपको बता दें कि, 6 मार्च को दोपहर 12 बजे यह स्मार्टफ़ोन ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर सेल के लिए उपलब्ध होगा.

इसके 3GB रैम वेरियंट की कीमत Rs. 10,999 है, वहीँ इसके 4GB रैम वेरियंट की कीमत Rs. 14,999 है.

ये  स्मार्टफोन रियर ग्लास पैनस से लैस होगा. स्पेसिफिकेशन की बात करें तो ये Honor 9 Lite 5.65 इंच के फुल HD+ IPS डिस्प्ले और 18:9 एस्पेक्ट रेशिओ से लैस है. 

इसमें Kirin 659 चिपसेट मौजूद है. इस डिवाइस में 3000mAh की बैटरी और एंड्रॉयड 8.0 Oreo मौजूद है. ये डुअल सिम डिवाइस है और इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर बैक साइड में मौजूद है.

Honor 9 Lite स्मार्टफोन 13MP + 2MP का डुअल फ्रंट और डुअल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है. कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें GPS, A-GPS, VoLTE, Wi-Fi, ब्लूटूथ, माइक्रो USB पोर्ट और 3.5mm ऑडियो जैक मौजूद है.

Connect On :