Honor 8 Pro आज भारत में लॉन्च होगा. कंपनी इस डिवाइस को नई दिल्ली में आयोजित एक इवेंट में लॉन्च करेगी. कंपनी ने पहले ही जानकारी दे दी है कि यह फ़ोन 6 जुलाई से ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट अमेज़न पर सेल के लिए उपलब्ध होगा.
वैसे Honor 8 Pro को UK में पहले ही लॉन्च किया जा चुका है. वहां इसमें 5.7-इंच की 2K डिस्प्ले मौजूद है, इस डिस्प्ले का रेजोल्यूशन 2560 x 1140 पिक्सल है. इसमें किरिन 960 ओक्टा कोर प्रोसेसर भी मौजूद है. इस फ़ोन में 6GB की रैम और 64GB की इंटरनल स्टोरेज भी दी गई है.
Honor 8 Pro में अपनी ओल्ड जेनेरशन की तरह ही डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. दोनों कैमरे 12MP के हैं. फ़ोन में सामने की तरफ एक 8MP का फ्रंट फेसिंग कैमरा भी दिए गया है. इसमें 4000mAh की बैटरी भी दी गई है.
और भी अच्छी डील्स देखने के लिए यहाँ क्लिक करें…!!!