Honor ने इस महीने की शुरुआत में अपना नया Honor 7S स्मार्टफोन लॉन्च किया था जिसकी कीमत Rs 6,999 है। आज इस स्मार्टफोन की सेल दोपहर 12 बजे फ्लिपकार्ट पर शुरू होगी अगर आप इस स्मार्टफोन को खरीदना चाहते हैं तो Flipkart पर शुरू होने वाली इस सेल में हिस्सा ले सकते हैं।
ऑनर 7एस की कीमत 6,999 रूपये है और आज इस मोबाइल फोन को एक्सिस बैंक बज़ क्रेडिट द्वारा खरीदने पर 5% डिस्काउंट पा सकते हैं और साथ ही जियो यूज़र्स को 2200 रूपये का कैशबैक 50GB अतिरिक्त डाटा मिल रहा है।
Honor 7S स्मार्टफोन को एक 5.45-इंच की HD+ 1440×720 पिक्सल की डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया गया है, इसके अलावा इसमें आपको एक मीडियाटेक MT6739 प्रोसेसर मिल रहा है, इसके साथ ही इसमें आपको एक 2GB की रैम के साथ 16GB की इंटरनल स्टोरेज भी मिल रही है, जिसे आप माइक्रोएसडी कार्ड की सहायता से 256GB तक बढ़ा सकते हैं।
फोन में एक 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा फेज डिटेक्शन ऑटो-फोकस और LED फ़्लैश के साथ दिया गया है, इसके अलावा फोन में LED फ़्लैश के साथ एक 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी मिल रहा है। फोन में फेस अनलॉक फीचर भी मौजूद है। फोन एंड्राइड 8.1 Oreo पर काम करता है और इसमें आपको एक 3020mAh क्षमता की बैटरी मिल रही है।