अभी हाल ही कंपनी ने अपने Huawei P20 लाइनअप को लॉन्च किया था, अब ऐसा सामने आ रहा है कि कंपनी अपने एक नए स्मार्टफोन पर काम कर रही है, जिसे Honor 10 नाम से लॉन्च किया जा सकता है। Honor ने अपने इस स्मार्टफोन के लॉन्च के लिए मीडिया को न्योता देना भी शुरू कर दिया है। हालाँकि इस न्योते को कंपनी ने कुछ चुनिंदा लोगों को भी भेजा है। इस इनवाइट से सामने आ रहा है कि कंपनी अपने Honor 10 स्मार्टफोन को लॉन्च कर सकती है। इस स्मार्टफोन में कुछ ऐसे फीचर्स हो सकते हैं, जो वाकई इसे खास बना देने वाले हैं। इसका मतलब है कि स्मार्टफोन कुछ खास फीचर्स जैसे ऑल-स्क्रीन डिस्प्ले और AI कैमरा के साथ लॉन्च किया जा सकता है।
ऐसा लग रहा है कि टेकरडार को यह मीडिया इनवाइट मिला है। इसके कारण ही सामने आया है कि कंपनी अपने इस स्मार्टफोन यानी Honor 10 को 15 मई को लंदन में होने वाले एक इवेंट के दौरान पेश कर सकती है।
Flipkart ऑफर्स: इन स्मार्टफोंस पर मिल रहा है डिस्काउंट
इस स्मार्टफोन को एक 18:9 आस्पेक्ट रेश्यो वाली डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया जा सकता है। इसके अलावा अगर अगर इस इनवाइट जो कि एक GIF फोर्मेट में सामने आया, यह भी कहता है कि स्मार्टफोन में कोई नौच नहीं होने वाला है। अगर हम Honor 10 स्मार्टफोन की बात करें तो आपको बता दें कि यह स्मार्टफोन Honor View 10 के बाद लॉन्च किया जाने वाला है।
इस स्मार्टफोन को कंपनी की ओर से भारत में अभी इस साल की शुरुआत में ही लॉन्च किया गया था, और इसकी कीमत Rs 29,999 थी। स्मार्टफोन में एक 5.99-इंच की FHD+ डिस्प्ले 18:9 आस्पेक्ट रेश्यो के साथ मिली थी। इसके अलावा इस स्मार्टफोन को मेटल डिजाईन के साथ लॉन्च किया गया है। फोन में एक किरिन 970 ओक्टा-कोर प्रोसेसर, 6GB की रैम और 128GB की स्टोरेज दी गई थी।
हमें Instagram पर फॉलो करने के लिये यहां क्लिक करें
हमें YouTube पर सब्सक्राइब करने के लिये यहां क्लिक करें
अब अगर Honor 10 स्मार्टफोन के बारे में बात करें तो आपको बता देते हैं कि इस स्मार्टफोन के बारे में अभी कुछ भी कहना काफी जल्दी हो सकता है। इस स्मार्टफोन के बारे में ऐसा लग रहा है कि आने वाले समय में काफी कुछ सामने आने वाला है।