पिछले महीने हॉनर ने अपने कई स्मार्टफोंस को लॉन्च किया है, इस महीने भी कंपनी कुछ ऐसा ही कर सकती है, ऐसा सामने आ रहा है कि कंपनी इस महीने अपने नए स्मार्टफोंस को पेश कर सकती है। ऐसा माना जा रहा है कि कंपनी 15 मई को अपना एक नया स्मार्टफोन पेश कर सकती है, इस स्मार्टफोन को 15 मई को लंदन में पेश किया जा सकता है। ऐसा भी माना जा रहा है कि कंपनी अपने Honor 10 स्मार्टफोन को लॉन्च कर सकती है।
Flipkart ऑफर्स: इन स्मार्टफोंस पर मिल रहा है डिस्काउंट
अब जैसा कि कंपनी की परंपरा रही है, वह अपने किसी भी स्मार्टफोन को पहले अपने घरेलु बाजार में ;लॉन्च करती है, तो इस स्मार्टफोन के लिए भी ऐसा ही कहा जा सकता है कि इसे सबसे पहले चीन में ही पेश किया जा सकता है।
आपको बता दें कि अभी हाल ही आई जानकारी के बाद अब सामने आ रहा है कि कंपनी अपने इस स्मार्टफोन को 15 मई को लॉन्च कर सकती है, इसके लिए कंपनी ने कई मीडिया हाउस को न्योता भी देना शुरू कर दिया है। अब इस स्मार्टफोन को लेकर नई जानकरी सामने आ रही है, जो कहती है कि इस स्मार्टफोन को एक लीक पोस्टर में देखा गया है। यह जानकारी वेइबो के माध्यम से सामने आ रही है। इस लीक में स्मार्टफोन को इसके रियर से देखा जा सकता है।
इस स्मार्टफोन को कंपनी की ओर से भारत में अभी इस साल की शुरुआत में ही लॉन्च किया गया था, और इसकी कीमत Rs 29,999 थी। स्मार्टफोन में एक 5.99-इंच की FHD+ डिस्प्ले 18:9 आस्पेक्ट रेश्यो के साथ मिली थी। इसके अलावा इस स्मार्टफोन को मेटल डिजाईन के साथ लॉन्च किया गया है। फोन में एक किरिन 970 ओक्टा-कोर प्रोसेसर, 6GB की रैम और 128GB की स्टोरेज दी गई थी।
हमें Instagram पर फॉलो करने के लिये यहां क्लिक करें
हमें YouTube पर सब्सक्राइब करने के लिये यहां क्लिक करें
अब अगर Honor 10 स्मार्टफोन के बारे में बात करें तो आपको बता देते हैं कि इस स्मार्टफोन के बारे में अभी कुछ भी कहना काफी जल्दी हो सकता है। इस स्मार्टफोन के बारे में ऐसा लग रहा है कि आने वाले समय में काफी कुछ सामने आने वाला है।