अगर आप एक प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने का मन बना रहे हैं तो यह एक सही मौका है। Samsung Galaxy S25 Ultra 5G, जो सैमसंग का लेटेस्ट और सबसे फ्लैगशिप स्मार्टफोन है, अभी Amazon पर बड़ी छूट के साथ उपलब्ध है। यह स्मार्टफोन अपने गैलेक्सी एआई फीचर्स, 200MP कैमरा और एक से बढ़कर एक धांसू फीचर्स के लिए जाना जाता है। आप इस पर फ्लैट डिस्काउंट, बैंक ऑफर और एक्सचेंज डील के जरिए 30,000 रुपए से ज्यादा की बचत कर सकते हैं।
सैमसंग गैलेक्सी S25 अल्ट्रा के 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वैरिएंट को लॉन्च के समय 1,29,999 रुपए की कीमत में पेश किया गया था। अब अमेज़न पर इसकी कीमत घटाकर 1,06,990 रुपए कर दी गई है – यानी सीधे 23,009 रुपए की छूट। इतना ही नहीं, अगर आप HDFC Bank क्रेडिट कार्ड से EMI ट्रांजैक्शन करते हैं, तो आपको अतिरिक्त 5000 रुपए तक का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है, जिससे इसकी कीमत घटकर 96,990 रुपए रह जाएगी।
अमेज़न एक शानदार एक्सचेंज डील भी दे रहा है, जिसमें आप अपने पुराने फोन के बदले 61,000 रुपए तक का एक्सचेंज बोनस पा सकते हैं। उदाहरण के लिए, अगर आप अपने पुराने Galaxy S23 Ultra को अच्छी कंडीशन में एक्सचेंज करते हैं, तो आपको 52,750 रुपए तक की एक्सचेंज वैल्यू मिल सकती है। इससे Galaxy S25 Ultra की प्रभावी कीमत सिर्फ 46,740 रुपए रह जाएगी।
अगर आपके पास एक्सचेंज करने के लिए एक परफेक्ट डिवाइस है, तो गैलेक्सी S25 अल्ट्रा को 50,000 रुपए से कम कीमत में खरीदा जा सकता है। यह डील इस फ्लैगशिप फोन को Amazon पर उपलब्ध सबसे शानदार ऑफर्स में से एक बनाती है। कुल मिलाकर अपनी दमदार परफॉर्मेंस, फ्यूचर-प्रूफ फीचर्स और शानदार डिज़ाइन के साथ Galaxy S25 Ultra एक परफेक्ट अपग्रेड हो सकता है।
यह भी पढ़ें: भारत-पाक तनाव के बीच वायरल वीडियो की बाढ़, जानिए कैसे पहचानें फर्जी वीडियो