Big Price Cuts On Google Pixel 9a phone 10000 rs cheaper on Vijay sales
Google का 2026 का किफायती पिक्सल फोन Pixel 10a भारत में लॉन्च हो चुका है. स्मार्टफोन ग्लोबली पेश किया गया है और भारत में प्री-ऑर्डर के लिए भी उपलब्ध है. पिछले साल के Pixel 9a के सक्सेसर के तौर पर यह मिलते-जुलते डिज़ाइन के साथ बेहतर ड्यूरेबिलिटी, लंबा सॉफ्टवेयर सपोर्ट और और कई सारे एआई फीचर्स ऑफर करता है. हालांकि, कई हार्डवेयर में कोई बदलाव नहीं किया गया है जैसे कि Tensor G4 चिपसेट और रियर कैमरा सिस्टम. ऐसे में Google Pixel 9a की यह प्राइस कट डील आपका दिल जीत लेगी.
अधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक Pixel 9a जो पहले 49,999 रुपये में आता था, अब नए मॉडल के लॉन्च के बाद सीधे 10000 रुपये सस्ता होकर केवल 39,999 रुपये में मिल रहा है. इतना ही नहीं, कंपनी कुछ और भी ऑफर्स पेश कर रही है, जिनका फायदा उठाकर ग्राहक इसे लगभग 14000 रुपये सस्ते में घर ले जा सकते हैं.
वेबसाइट पर लिस्ट की गई कुछ शर्तों का पालन करके आप Pixel 9a की खरीद पर 3000 रुपये तक का कैशबैक पा सकते हैं. इसके अलावा सुपर सेवर बंडल्स पर भी 1000 रुपये तक की अतिरिक्त बचत की जा सकती है. अगर आप इस फोन को ईएमआई पर खरीदते हैं तो यह आपको 4,192 रुपये प्रतिमाह पड़ेगा.
ध्यान देने वाली बात यह है कि यह एक लिमिटेड टाइम ऑफर है जो सिर्फ 10 मार्च तक चलने वाला है. इस तारीख के बाद फोन की कीमत दोबारा बढ़ सकती है, इसलिए अगर आप इसे वाकई खरीदने की सोच रहे हैं तो जल्द से जल्द ऑर्डर करने में ही फायदा है. इसे तीन कलर ऑप्शन्स – आइरिस, पोर्सलीन और ऑब्सीडियन में खरीदा जा सकता है.
यह स्मार्टफोन 6.3-इंच OLED डिस्प्ले के साथ आता है जो 120Hz रिफ्रेश रेट देती है. इसमें Google Tensor G4 प्रोसेसर लगा हुआ है जो 8GB रैम और 256GB तक स्टोरेज ऑफर करता है. अब बात करें कैमरा की, तो इसमें 48MP का मेन, 13MP अल्ट्रावाइड रियर कैमरा और 13MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है. इसकी बैटरी 5100mAh की है जो 23W फ़ास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. यह एंड्राइड 15 पर काम करता है जो 7 साल के अपडेट्स ऑफर करता है.
यह भी पढ़ें: 125W फ़ास्ट चार्जिंग वाला फोन हुआ सस्ता, 11 हज़ार से ज्यादा की सीधी छूट, लपक लें सुनहरा मौका