Google Pixel 9 Pro Fold launched
अगर आपने इंटरनेट पर चल रही ट्रेंडिंग खबर को नहीं सुना तो क्या ही सुना! असल में Google की ओर से कंपनी के Foldable Phone से पर्दा उठा दिया गया है। आगामी Pixel 9 Pro Fold स्मार्टफोन गूगल की ओर से सामने आया है, इसे 13 अगस्त को पेश किया जाने वाला है। अब, ऐसे में अगर आप एक लेटेस्ट फोन को खरीदने पर विचार कर रहे थे तो जाहिर है कि Google जल्द ही एक नया धमाका करने वाला है।
आइए, अब फोन के डिजाइन की बात करते हैं। फोन के बैक पर एक स्क्वेर कैमरा सेटअप मिलने वाला है। इस कैमरा मॉड्यूल को आप टॉप लेफ्ट कॉर्नर पर देखने वाले हैं। इसके अलावा इस फोन की बॉडी मैट फिनिश मटेरियल के साथ निर्मित होने वाली हैअ। इसमें आपको एकपंच-होल डिजाइन भी मिलने वाला है।
ऐसा भी सामने आ रहा है कि इस फोन में कैमरा सेटअप में कई अपग्रेड नजर आ सकते हैं, हालांकि अगर पिछले पिक्सेल मॉडल का भी कुछ इसमें मिलता है, तो जाहिर है कि आप इस फोन से दमदार फोटो खींच सकेंगे। ऐसा कहा जा सकता है कि फोन का कैमरा आपको जाहिर तौर पर आकर्षित करने वाला है।
हालांकि, यह भी सही है कि कोई भी Google Device कुछ AI स्मार्ट्स के बिना पूरा नहीं होता है। ऐसे में ऐसा हो सकता है कि Google Pixel 9 Pro Fold में भी आपको बहुत से अड्वान्स AI फीचर मिले।
ऐसे में, इस फोन को 13 अगस्त को लॉन्च किया जाने वाला है, तो आपको इसके लॉन्च के लिए अपने कैलेंडर में मार्क कर लेना चाहिए। इस फोन को असली लाइफ में देखने के लिए मैं पूरी तरह से उत्सुक हूँ। अगर आप भी एक नए फोन को खरीदने पर विचार कर रहे हैं तो आपको जाहिर तौर पर इस फोन के लिए इंतज़ार करना चाहिए।