गूगल जल्द ही अगले महीने यानी मई में अपने दो अपकमिंग फ़ोन्स Pixel 3a और 3a XL लॉन्च करने की तैयारी में है। इन स्मार्टफ़ोन्स को 7 मई को लॉन्च करने का टीज़र भी सामने आ चुका है। जहां इस फ़ोन को लेकर कई लीक रिपोर्ट्स आ चुकी हैं वहीँ हाल ही में एक और लीक रिपोर्ट सामने आयी है।
इस रिपोर्ट में फ़ोन के कलर वैरिएंट का खुलासा किया गया है। एक पहली की लीक में फ़ोन को White कलर वैरिएंट में दिखाया जा चुका है लेकिन इस ताज़ा लीक रेंडर में Google Pixel 3a स्मार्टफोन को Purple Hue कलर में देखा गया है। आपको बता दें कि टिपस्टर Evan Blass ने अपकमिंग Pixel 3a के कुछ रेंडर ट्वीट किए हैं, जिनमें स्मार्टफोन को Purple Hue कलर में नज़र आ रहा है। इसके साथ ही स्मार्टफोन का पावर बटन भी 'पीले कलर' में दिख रहा है।
https://twitter.com/evleaks/status/1121642168345432064?ref_src=twsrc%5Etfw
पावर बटन की बात करें तो पहले के रेंडर में जहां स्मार्टफोन का कलर सफेद है, वहीँ उसका पावर बटन 'ऑरेंज' दिखाई दे रहा है। वहीँ इस हाल ही लीक रेंडर में यह बटन पीले कलर का है। साथ ही 'G’ Logo भी दोनों ही रेंडर में अलग-अलग शेड में दिया गया है। स्मार्टफोन वैसे तो Purple कलर में दिख रहा है लेकिन देखने पर यह बहुत ही लाइट शेड है और इसी वजह से GSMArena की एक रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि ऐसा भी हो सकता है कि कंपनी इस डिवाइस को Not Purple के नाम से लॉन्च करे।
नोट: डिजिट हिंदी अब टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है, दिन भर की टेक से जुड़ी ताज़ातरीन खबरों के लिए हमें Telegram पर भी सब्सक्राइब करें!