7 साल के OS अपडेट, दमदार कैमरा और जम्बो बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Google Pixel 10a, देखें प्राइस के अलावा क्या है खासियत

Updated on 18-Feb-2026

Google ने आखिरकार भारतीय बाजार में अपना नया A-सीरीज स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। गूगल की ओर से Google Pixel 10a को मिड-रेंज सेगमेंट में पेश किया गया है, लेकिन कंपनी का दावा है कि इसमें फ्लैगशिप जैसा अनुभव मिलने वाला है। इस फोन की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें कंपनी का खुद का Tensor G4 प्रोसेसर मौजूद है, इस प्रोसेसर को कंपनी के कई प्रीमियम फोन्स में भी देखा जा चुका है। इसका मतलब है कि बेशक यह फोन कम प्राइस में लॉन्च किया गया है, लेकिन इस चिप के कारण परफॉरमेंस दमदार मिल रही है। आइए Google के इस फोन के प्राइस से लेकर इसके स्पेक्स पर एक नजर डालते हैं।

Google Pixel 10a की डिस्प्ले डिटेल्स

डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 6.3 इंच का Actua पैनल दिया गया है, जो सूरज की तेज धूप में ब्राइट रहती है, असल में, यह 3000 निट्स की पीक ब्राइटनेस के कारण होता है। इसकी सुरक्षा के लिए इसमें Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन दिया गया है। इसके अलावा फोन बेहद पतले ले 4mm बेज़ल के कारण काफी प्रीमियम भी लगता है। इस फोन में एल्यूमिनियम फ्रेम और रीसाइकल्ड मटेरियल का इस्तेमाल Google की सस्टेनेबिलिटी रणनीति को भी दिखाता है।

7 साल का OS अपडेट गूगल के इस फोन को बनाता है खास

फोन सीधे Android 16 पर चलता है और कंपनी ने सात साल तक OS और सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया है। यह एक बड़ी बात है, क्योंकि मिड-रेंज में इतने लंबे समय का अपडेट शायद ही किसी फोन में आपको मिल रहा हो।

Google Pixel 10a की परफॉरमेंस पर एक नजर

हालांकि, हम आपको इसकी परफॉरमेंस के बारे में जानकारी दे चुके हैं लेकिन फिर से आपको बता देते है कि Google के इस फोन में कंपनी का खुद का Tensor G4 प्रोसेसर मिलता है, इसके अलावा फोन में 8GB RAM और 256GB तक स्टोरेज ऑप्शन से भी लैस है। इसमें IP68 रेटिंग भी मिलती है, जो इसे डस्ट और वाटर से होने वाली समस्याओं से सुरक्षित रखती है। फोन में मौजूद बैटरी को देखा जाए तो इसमें एक 5,100mAh की बैटरी मिलती है, जो 30W वायर्ड और 10W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट से भी लैस है। इसके अलावा, Google का दावा है कि एक बार चार्ज करने पर यह 30 घंटे से ज्यादा का बैकअप दे सकती है।

गूगल पिक्सेल 10ए का कैमरा सेटअप

कैमरा सेगमेंट Pixel की पहचान रहा है और इस बार भी वही फोकस नजर आ रहा है। फोन के बैक पर एक 48 मेगापिक्सल का मेन कैमरा और इसे सपोर्ट करने के लिए एक 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड लेंस दिया गया है, जबकि फोन के फ्रन्ट पर एक 13 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलता है। Google ने इसमें Camera Coach और Auto Best Take जैसे AI फीचर ऐड किए हैं, जो फोटो खींचते समय गाइड करते हैं और ग्रुप फोटो में सबसे बेहतर एक्सप्रेशन चुनने में मदद करते हैं।

कलर ऑप्शन और गूगल पिक्सेल 10ए का इंडिया प्राइस

कलर आदि को देखते हैं तो जानकारी मिलती है कि इस फोन में को Lavender, Obsidian, Fog और Berry कलर में लॉन्च किया गया है, यह कलर आपको देखते ही अपने आकर्षण में ले सकते हैं। आइए अब प्राइस को देखते हैं। इंडिया में गूगल के इस फोन के प्राइस को देखते हैं तो यह 49,999 रुपये की कीमत में लॉन्च हुआ है। प्री-ऑर्डर आज से शुरू हो चुके हैं और 6 मार्च 2026 से फोन की सेल होने वाली है। HDFC बैंक कार्ड पर 3,000 रुपये का कैशबैक आपको इस फोन को खरीदते हुए मिलने वाला है, इसके अलावा इसे आप 24 महीने तक की नो-कॉस्ट EMI और 3,000 रुपये के एक्सचेंज बोनस के साथ भी खरीद सकते हैं। Google के Pixel Upgrade Program के तहत फोन को लगभग 2,083 रुपये प्रति माह की EMI पर भी खरीदा जा सकता है।

गूगल फोन की सबसे बड़ी खासियत क्या है?

Google Pixel 10a का असली आकर्षण इसकी लंबी अपडेट पॉलिसी और AI कैमरा फीचर्स हैं। इन दोनों ही फीचर्स के अलावा फोन का डिजाइन भी आपको रिझा सकता है। इसके अलावा जिन भी यूजर्स को एंड्रॉयड का क्लीन अनुभव चाहिए होता है, सबसे दमदार कैमरा जिनकी प्राथमिकता होती है, उन सभी यूजर्स के लिए यह फोन बेस्ट कहा जा सकता है। हालांकि 50 हजार रुपये की कीमत में बाजार में पहले ही OnePlus और Samsung के कुछ फोन्स मौजूद हैं, जो Google के इस फोन को कड़ी टक्कर देने वाले हैं। अब देखना है कि यह फोन अपने प्राइस और स्पेक्स के हिसाब कितना दमखम दिखाता है।

यह भी पढ़ें: iQOO 15R भारत में 24 फरवरी को हो रहा लॉन्च, पहले ही जान लें कैमरा से लेकर डिज़ाइन और कीमत की डिटेल्स

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.

Connect On :