Google Pixel 10 Price Down By Rs 10000 On Amazon How To Grab The Deal
अगर आप लेटेस्ट फ्लैगशिप फोन लेने की सोच रहे थे लेकिन ज्यादा महंगे होने के कारण एक अच्छे फोन को नहीं खरीद पा रहे हैं और लंबे समय से जिस फोन को लेने का विचार बना रहे थे, उसका विचार भी अब आपके मन से चला जा चुका है। मैं यहाँ Google Pixel 10 स्मार्टफोन को खरीदने वालों के मन का हाल बता रहा हूँ, अगर आप भी इस लिस्ट में और अभी तक 80,000 के आसपास की कीमत आपको आओको इस फोन को खरीदने से रोक रही थी, तो अब आपके पास Google Pixel 10 को बेहद ही सस्ते में खरीदने का बेहतरीन मौका है, असल में यह फोन आपको लगभग लगभग 13,000 रुपये के आसपास के डिस्काउंट पर मिल रहा है। इस फोन की खासियत इसका क्लीन एंड्रॉयड अनुभव, दमदार कैमरा और AI फीचर्स हैं। ये सब अब आपको बेहद ही सस्ते में मिलने वाला है, ऐसे में आपको देर न करते हुए इस फोन पर मिलने वाली इस डील के बारे में जानकारी प्राप्त कर लेनी चाहिए।
Google Pixel 10 को भारत में 79,999 रुपये के शुरुआती प्राइस में लॉन्च किया गया था। हालांकि, इस समय फोन को Amazon India पर लगभग लगभग 10,019 रुपये के डिस्काउंट पर खरीदा जा सकता है, अगर इस डिस्काउंट को लॉन्च प्राइस से कम कर दिया जाए तो फोन का प्राइस इसके बाद घटकर 69,890 रुपये के आसपास ही बचता है। हालांकि, अगर आप Axis Bank क्रेडिट कार्ड से EMI ऑप्शन का चुनाव करके पेमेंट कर रहे हैं तो आपको एक्स्ट्रा 3,500 रुपये तक का डिस्काउंट मिलने वाला है। साथ ही, पुराने स्मार्टफोन का एक्सचेंज ऑप्शन भी आपको दिया जा रहा है, इसका इस्तेमाल करके भी आप फोन को बेहद ही सस्ते में खरीद सकते हैं। इस तरह अगर पूरे अमाउन्ट को जोड़ दिया जाए तो आपको Google Pixel 10 पर लगभग लगभग 13000 रुपये की बचत हो सकती है।
आइए अब जानते हैं कि आखिर आपको Google Pixel 10 को क्यों खरीदना चाहिए, क्यों ये फोन इस समय खरीदना सही रहेगा, और क्यों ये डील बेहद खास है।
Pixel 10 में Google का Tensor G5 चिपसेट दिया गया है, जो AI टास्क और स्मार्ट फीचर्स को बेहतर बनाता है। इसमें 12GB तक RAM और 256GB तक स्टोरेज का ऑप्शन मिलता है। इतना ही नहीं, फोन में 4,970mAh बैटरी है जो 30W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 15W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। डिस्प्ले को देखा जाए तो फोन में 6.3 इंच की OLED स्क्रीन दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 3,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस ऑफर करती है। स्क्रीन पर Gorilla Glass Victus 2 का प्रोटेक्शन भी मिलता है।
कैमरा हमेशा से Pixel सीरीज की पहचान रहा है। ऐसा ही कुछ Google Pixel 10 के लिए भी है। इस फोन में भी दमदार कैमरा सेटअप मिलता है। Google Pixel 10 में कंपनी की ओर से एक 48MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है, इसमें Macro Focus सपोर्ट भी है। इसके अलावा 13MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 10.8MP का टेलीफोटो सेंसर फोन के कैमरा को एक अलग ही लेवल प्रदान करता है, यह कैमरा 5x ऑप्टिकल जूम के साथ आता है।
अगर सेल्फ़ी आदि को लेकर बात की जाए तो इस फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 10.5MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। Google की इमेज प्रोसेसिंग और AI फीचर्स फोटोग्राफी को और बेहतर बनाते हैं।
अगर आप स्टॉक एंड्रॉयड, लंबे समय के लिए मिलने वाले सॉफ्टवेयर अपडेट और शानदार कैमरा अनुभव वाले किसी फोन को खरीदना चाहते हैं तो यह फोन आपके लिए एक बेस्ट चॉइस हो सकता है। हालांकि, यह ऑफर सीमित समय के लिए हो सकता है, इसलिए खरीदने से पहले कीमत और बैंक ऑफर की शर्तें आदि एक बार फिर से देख लेने की सलाह दी जाती है।