Google pixel 10 Price drop
Google ने भारत में अपनी End-of-Year Sale की शुरुआत कर दी है, और इस बार कंपनी अपने कई प्रीमियम Pixel स्मार्टफोन्स और डिवाइस पर डिस्काउंट दे रही है, इस डिस्काउंट के चलते ही फोन और इन प्रोडक्टस की कीमत में बड़ी कटौती की गई है। सेल में Pixel 10 और Pixel 9 दोनों सीरीज़ शामिल हैं, साथ ही Pixel Watch और Pixel Buds जैसे डिवाइस भी कम दाम में मिल रहे हैं। यह सेल Google की ऑफिशियल वेबसाइट पर लाइव है और कुछ समय तक यह सेल चलने वाली है। अगर आप साल खत्म होने से पहले एक नया Pixel फोन लेने का प्लान कर रहे हैं, तो यह मौका आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकता है।
सबसे बड़ी बात यह है कि Google ने Pixel 10 सीरीज़ पर भारी बैंक ऑफर्स की घोषणा की है। Google Pixel 10 खरीदने पर HDFC Bank के क्रेडिट कार्ड पर EMI ट्रांज़ैक्शन के जरिए 7,000 रुपये का इंस्टेंट कैशबैक मिल रहा है। वहीं Pixel 10 Pro, Pixel 10 Pro XL और Pixel 10 Pro Fold पर आप 10,000 रुपये तक का कैशबैक प्राप्त कर सकते हैं। EMI ऑप्शन भी इन फोन्स की खरीद पर उपलब्ध हैं, जिससे फोन को अपग्रेड करना और आसान हो जाता है।
सिर्फ नए फोन ही नहीं, Google ने Pixel 9 सीरीज़ को भी इस सेल में शामिल किया है। Pixel 9 की कीमत इस समय 58,399 रुपये से शुरू होती है, जबकि Pixel 9a 44,999 रुपये में लिस्टेड है। दोनों मॉडलों पर EMI पेमेंट करने पर 5,000 रुपये का इंस्टेंट कैशबैक उपलब्ध है। वहीं Pixel 9 Pro Fold की कीमत 1,63,999 रुपये है, जिस पर खरीदारों को 4,000 रुपये का कैशबैक मिल रहा है।
मोबाइल्स के अलावा वेयरेबल डिवाइसेस पर भी अच्छे ऑफर्स रखे गए हैं। Pixel Watch 3 अब 22,915 रुपये में खरीदने के लिए मिल रही है, जो कि MRP से करीब 5,000 रुपये कम है। Pixel Buds Pro 2 की कीमत भी घटाकर 9,900 रुपये कर दी गई है, जो पहले 22,900 रुपये में मिलते थे।
आपको बता दें कि Pixel 10 सीरीज़ को भारत में 20 अगस्त को लॉन्च किया गया था। लॉन्च के समय Pixel 10 की कीमत 79,999 रुपये, Pixel 10 Pro की 1,09,999 रुपये, Pixel 10 Pro XL की 1,24,999 रुपये, और Pixel 10 Pro Fold की 1,72,999 रुपये रखी गई थी। ये सभी फोन Google के अपने Tensor 5 चिपसेट पर चलते हैं, जो AI और मशीन लर्निंग फीचर्स के लिए खास ऑप्टिमाइज़्ड है।
कुल मिलाकर, Google की End-of-Year Sale उन ग्राहकों के लिए एक शानदार मौका है जो Pixel इकोसिस्टम में अपग्रेड करना चाहते हैं। चाहे फोन हो, वॉच हो या ऑडियो प्रोडक्ट्स। बैंक ऑफर्स और EMI से कीमत और कम हो जाती है, स्टॉक खत्म होने से पहले ये डील्स जरूर चेक कर लें।
यह भी पढ़ें: 200MP कैमरा वाले Samsung फोन पर छप्परफाड़ छूट, खरीदने से पहले जानें 4 खूबियां, जो इसे बनाती हैं ऑलराउंडर