Gionee Max बजट स्मार्टफोन के तौर पर 25 अगस्त को भारत में लॉन्च होने वाला है और लॉन्च से पहले Gionee Max को फ्लिपकार्ट की लिस्टिंग में देखा गया है, जहां फोन की डीटेल पता चली हैं। Gionee Max में 6.1 इंच की HD+ Full View Dewdrop डिस्प्ले मिलेगी जो 2.5D कर्व्ड ग्लास डिज़ाइन के साथ आएगा। टीज़र इमेज के मुताबिक, डिस्प्ले के निचले हिस्से पर मोटे बेज़ेल होंगे और फोन को 2GB रैम और 32GB स्टोरेज के साथ उतारा जाएगा।
पिछली लिस्टिंग से पता चला था कि Gionee Max में 5000mAh की बैटरी मिलेगी जो 28 दिन का स्टैंडबाय और 24 घंटे का म्यूज़िक प्लेबैक ऑफर करेगा। इसके अलावा बैटरी 9 घंटे का विडियो प्लेबैक और 42 घंटे की कॉलिंग और 12 घंटे की गेमिंग ऑफर करने में सक्षम होगी।
Gionee Max को Flipkart पर सेल किया जाएग और इसे नए फोन की कीमत Rs 6,000 के अंदर होगी। Gionee ने करीब एक साल से भारतीय स्मार्टफोन बाज़ार में कोई नई पेशकश नहीं की है। कंपनी ने पिछले साल सितंबर में अपना Gionee F9 Plus फोन लॉन्च किया था, हालांकि कंपनी ने चीन में इसके बाद भी smartphones लॉन्च किए हैं। कंपनी ने सितंबर में भारत में Gionee Smart Life स्मार्टवॉच भी लॉन्च की थी।
Gionee ने इस साल मई में चीन में Gionee K6 फोन पेश किया था। स्मार्टफोन की कीमत 799 Yuan (लगभग Rs 8,440) से शुरु होती है जिसमें 6GB RAM + 128GB स्टोरेज मिलता है, वहीं 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट को 899 Yuan (लगभग Rs 9,500) में पेश किया गया था।