हालाँकि Samsung Galaxy S8 Mini के बारे में कभी कोई रुमर्स नहीं आए हैं, शायद आने वाला साल उन लोगों के लिए अच्छा हो सकता है जो एक छोटा फ्लैगशिप स्मार्टफोन चाहते हैं जिसे Sony ने बनाया हो. एक सूत्र की रिपोर्ट मानें तो कंपनी Galaxy S9 Mini पर काम कर रही है जो मार्च 2018 में S9 और S9+ के साथ लॉन्च हो सकता है.
कहा जा रहा है कि S9 Mini में 5 इंच तक की डिस्प्ले मौजूद होगी जो कर्व्ड किनारों के साथ आएगी. अभी इसके एस्पेक्ट रेश्यो के बारे में कोई जानकारी नहीं है लेकिन अगर यह डिवाइस 18.5:9 के साथ आता है तो वास्तव में यह एक छोटा डिवाइस होगा.
अभी तक इस डिवाइस की किसी स्पेसिफिकेशन का खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन रुमर्स के अनुसार, यह डिवाइस भी मार्च में S9 और S9+ के साथ लॉन्च हो सकता है. सैमसंग पहले भी कुछ छोटे ब्रांडेड हैण्डसेट्स बनाए थे, लेकिन वे कवल मिड-रेंजर्स थे.