जैसा कि आप सब जानते ही है कि Samsung अपने नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स – Galaxy S8 तथा S8 Plus पर काम कर रहा है. आज सुबह हमने आपको अपने न्यूज़ में दोनों फोन्स के बारे में थोड़ी जानकारी उपलब्ध कराई थी. लेकिन अभी अभी सामने आई एक और लीक ने इन दोनों स्मार्टफोन्स की सारी खूबियों को उजागर कर दिया है. इनके स्पेसिफिकेशन देख के ऐसा लगता है मानो कंपनी ने मोबाइल नहीं, चलता-फिरता कंप्यूटर बना दिया हो.
नए लीक के मुताबिक़ Galaxy S8 Plus में 8GB की रैम होगी. इतना ही नहीं, इसमें UFS 2.1 स्टोरेज भी होगी. लीक के मुताबिक़ इस रैम को कंपनी खुद ही बना रही है तथा यह रैम 10nm की मैन्युफैक्चरिंग प्रोसेस से बनेगा. वहीं Galaxy S8 की बात करे तो, नयी लीक के अनुसार, इसमें 5.1 इंच की डिस्प्ले होगी. लीक ने इस बात की पुष्टि की है कि इस फ़ोन की डिस्प्ले कर्व्ड होगी, हालांकि S8 Plus के डिस्प्ले के कर्व्ड होने के बारे में कुछ नहीं कहा गया है.
दोनों फोन्स के इंटरनल्स की बात करें तो Galaxy S8 में क्वालकॉम का लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर होगा, हालांकि कंपनी इसका एग्जिनोस वैरिएंट भी लॉन्च करेगी. Galaxy S8 Plus के इंटरनल्स के बारे में कुछ भी नहीं कहा गया है. कैमरा की बात करें तो S8 Plus में ड्यूल-कैमरा होगा, जबकि Galaxy S8 में 12 मेगापिक्सल का सिंगल कैमरा होगा. दोनों फोन की बैटरी काफी दमदार होगी.