Flipkart Big Shopping Days सेल शुरू हो चुकी है और फ्लिप्कार्ट की यह सेल 1 दिसम्बर से शुरू होकर 5 दिसम्बर तक चलने वाली है। Flipkart ने सेल के लिए HDFC बैंक के साथ साझेदारी की है और सेल के दौरान HDFC कार्ड यूज़र्स Rs 4,999 से ऊपर की खरीदारी करने पर 10 प्रतिशत (Rs 1,250 तक) इंस्टेंट डिस्काउंट पा सकते हैं। सेल के दौरान, एक्सचेंज ऑफर, नो-कॉस्ट EMI जैसे विकल्प भी मिल रहे हैं।
Redmi Note 7 Pro का 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वैरिएंट Rs 10,999 में मिल रहा है। आप डिवाइस को HDFC बैंक कार्ड के ज़रिए खरीद कर 10 प्रतिशत इंस्टेंट डिस्काउंट भी पा सकते हैं।
Flipkart की बिग शॉपिंग डेज़ सेल में आज Realme 5 Pro को ऑनलाइन पेमेंट के द्वारा खरीदने पर Rs 1,000 का डिस्काउंट पाया जा सकता है। इसके अलावा डिवाइस को एक्सचेंज ऑफर में खरीद कर अतिरिक्त डिस्काउंट भी पा सकते हैं। Realme 5 Pro में क्वाड रियर कैमरा, क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 712 चिपसेट और 4GB रैम दी गई है।
Vivo Z1 Pro आज Rs 12,990 में मिल रहा है और साथ ही एक्सचेंज ऑफर में इसे खरीदने पर भी भारी छूट दी जा रही है। HDFC बैंक कार्ड यूज़र्स 10 प्रतिशत इंस्टेंट डिस्काउंट भी पा सकते हैं। नो-कॉस्ट EMI विकल्प चुनिन्दा क्रेडिट कार्ड्स पर उपलब्ध हैं।
Redmi K20 के निचले वैरिएंट को सेल में Rs 19,999 के दाम में बेचा जा रहा है। Redmi K20 को 6.39 इंच की AMLOED ऑलवेज ऑन डिस्प्ले के साथ पेश किया गया है जो 91.9 स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो ऑफर करती है और इसे भी HDR सपोर्ट दिया गया है। फोन में 7th जनरेशन का इन-डिस्प्ले फिंगर प्रिंट सेंसर दिया गया है।
Samsung Galaxy S9 का 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वैरिएंट आज Rs 27,999 में मिल रहा है। यह स्मार्टफोन सैमसंग के एक्सिनोस 9810 चिपसेट द्वारा संचालित है और इसे 4GB रैम के साथ पेयर किया गया है। डिवाइस के बैक पर 12 मेगापिक्सल का सिंगल रियर कैमरा मिलता है और फोन के फ्रंट पर एक 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा रखा गया है।