Flipkart Big Diwali Sale में Poco के इन फोंस पर पाएं Rs 500 से Rs 1000 तक का डिस्काउंट, अतिरिक्त बैंक ऑफर भी शामिल

Updated on 09-Nov-2020
HIGHLIGHTS

Flipkart Big Diwali Sale में स्मार्टफोंस पर पाएं भारी डील्स

ICICI, Citi, Axis और Kotak बैंक के कार्ड पर 10% इंस्टेंट डिस्काउंट

Poco C3, Poco M2, Poco M2 Pro, Poco X2 हैं सस्ते में उपलब्ध

Poco ने हाल ही में ऐलान किया कि फ्लिपकार्ट की बिग बिलियन डेज़ के दौरान कंपनी ने अपने 1 मिलियन स्मार्टफोंस सेल किए हैं। अब एक बार फिर से फ्लिपकार्ट पर कंपनी बिग दिवाली सेल में नए ऑफर्स के साथ हाजिर है।

Big Billion Days और Big Diwali Sale (वेव 1) के बाद ग्राहक फाइनल बिग दिवाली सेल में पोको स्मार्टफोंस को डिस्काउंट कीमत में खरीद पाएंगे। यह सेल 8 नवम्बर से शुरू होकर 13 नवम्बर तक चलने वाली है।

सेल में Poco C3, Poco M2, Poco M2 Pro, Poco X2 और Poco X3 को कम कीमतों में सेल किया जाएगा। ग्राहक पोको C3 के 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरिएंट को Rs 1500 के इंस्टेंट डिस्काउंट (प्रीपेड ट्रांजेक्शन पर Rs 2000) के साथ खरीद पाएंगे और 3GB रैम और 32GB स्टोरेज वेरिएंट पर Rs 1000 (प्रीपेड ट्रांजेक्शन पर Rs 1500) का डिस्काउंट मिलेगा।

Poco X3 पर ग्राहकों को Rs 2500 की छूट मिलेगी जबकि Poco M2 Pro पर Rs 2000 का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा।

सभी डिवाइसेज़ पर 10% इंस्टेंट डिस्काउंट ऑफर मिलेगा। यह ऑफर ICICI, Citi, Axis और Kotak बैंक के क्रेडिट, डेबिट कार्ड और EMI ट्रांजेक्शन पर लागू है।

Poco स्मार्टफोंस पर सेल ऑफर

Poco C3

Poco C3 के 3GB + 32 GB वेरिएंट को Rs 500 डिस्काउंट के बाद Rs 7,499 में खरीदा जा सकता है।

Poco M2

Poco M2 के 6GB + 64 GB वेरिएंट को Rs 500 डिस्काउंट के बाद Rs 10,499 में सेल किया जा रहा है जबकि 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट को Rs 1000 डिस्काउंट के बाद Rs 11,499 में खरीदा जा सकता है।

Poco M2 Pro

बात करें Poco M2 Pro की तो इसके 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरिएंट को Rs 1000 डिस्काउंट के बाद Rs 12,999 में सेल किया जा रहा है, जबकि 6GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरिएंट को Rs 13,999 में सेल किया जा रहा है। इसके अलावा, डिवाइस का 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट Rs 1000 डिस्काउंट के बाद Rs 15,999 में मिल रहा है।

Poco X2

Poco X2 के 6GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरिएंट पर Rs 1000 का डिस्काउंट मिल रहा है जिससे इसकी कीमत 16,499 हो गई है, वहीं फोन के 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट पर भी 1000 का डिस्काउंट दिया जा रहा है जिसके बाद इसकी कीमत Rs 17,499 हो गई है।

Aafreen Chaudhary

Enjoying writing since 2017...

Connect On :