लेनोवो फ्लिप्कार्ट के माध्यम से कल 12 बजे से अपने लेनोवो फैब 2 स्मार्टफोन की पहली सेल का आयोजन करने वाला है. बता दें कि स्मार्टफ़ोन को अभी हाल ही में Rs. 11,999 में पेश किया गया था.
इसे भी देखें: [Hindi – हिन्दी] Sony Alpha 68 Camera Unboxing in Hindi Video
फ्लिप्कार्ट इस स्मार्टफ़ोन पर आपको एक्सचेंज ऑफर भी दे रहा है. और ऑफर के तहत आपको Rs. 9,000 तक का फायदा हो सकता है. इसके अलावा आपको एक्सिस बैंक के डेबिट या क्रेडिट कार्ड पर अतिरिक्त 10% का डिस्काउंट और 5% एक्सिस बैंक के बज क्रेडिट कार्ड पर छूट मिल रही है. इसके अलावा आपको नो कॉस्ट EMI का ऑप्शन भी यहाँ मिल रहा है.
स्पेक्स की चर्चा करें तो स्मार्टफ़ोन में 6.4-इंच की 720×1280 पिक्सेल की डिस्प्ले के साथ पेश किया गया है साथ ही इसमें 1.3GHz का क्वाड-कोर मीडियाटेक MT8735 प्रोसेसर दिया गया है. साथ ही बता दें कि इसमें 3GB की रैम दी गई है. इसके अलावा इसमें 332GB की इंटरनल स्टोरेज भी दी गई है जिसे आप माइक्रोएसडी कार्ड की सहायता से 128GB तक बढाया जा सकता है.
अगर कैमरा की बात करें तो इसमें 13MP का रियर कैमरा LED फ़्लैश के साथ दिया गया है. और 5MP का सेल्फी कैमरा भी इसमें मौजूद है. इसके अलावा आपको बता दें कि लेनोवो फैब 2 स्मार्टफ़ोन एंड्राइड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है. साथ ही इसमें ड्यूल-हाइब्रिड सिम स्लॉट भी दिया गया है.
इसे भी देखें: सैमसंग गैलेक्सी टैब S3 साल 2017 में हो सकता है लॉन्च
इसे भी देखें: सैमसंग गैलेक्सी ग्रैंड प्राइम+ अनटूटू पर आया नज़र, 8 मेगापिक्सल कैमरे से लैस