Xiaomi Mi Note 3 डुअल कैमरा के साथ ऑनलाइन आया नज़र

HIGHLIGHTS

Xiaomi Mi Note 3 में स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर 6GB रैम के साथ मौजूद होगा. यह 128GB की इंटरनल स्टोरेज से भी लैस होगा.

Xiaomi Mi Note 3 के बारे में अब एक नया लीक सामने आया है. इस नए फ्लैगशिप डिवाइस का एक रेंडर लीक हुआ है. इस रेंडर में इस फ़ोन को अच्छे से देखा जा सकता है.

इस रेंडर इमेज में Xiaomi Mi Note 3 डुअल कर्व्ड फ्रंट पैनल के साथ नज़र आ रहा है. साथ ही दिखाई दे रहा है कि यह फ़ोन फ्रंट फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस होगा. इसमें Mi 6 की तरह ही एक डुअल कैमरा सेटअप रियर हिस्से में मौजूद होगा.

इसके साथ ही जानकारी मिली है कि, Xiaomi Mi Note 3 में स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर 6GB रैम के साथ मौजूद होगा. यह 128GB की इंटरनल स्टोरेज से भी लैस होगा. इसमें 5.7-इंच की AMOLED डिस्प्ले भी मौजूद होगी. साथ ही यह 4000mAh की बैटरी से लैस होगा.

सोर्स

Connect On :