Essential Phone फ़ोन बाजार में ज्यादा सेल तो नहीं हुआ है, लेकिन अभी भी कंपनी ने इस फ़ोन से अपनी उम्मीदे कम नहीं की है. अब कंपनी ने बाजार में Essential Phone का “Halo Gray” वेरियंट पेश किया है. Essential Phone ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट अमेज़न से ख़रीदा जा सकता है और इसमें एलेक्सा ऐप पहले से ही इनस्टॉल मिलता है.
फ्लिपकार्ट पर इन स्मार्टफोंस पर मिल रहे हैं कुछ ऑफर्स
इस फोन में एज-टू-एज डिस्प्ले, एक मॉड्यूलर प्रणाली जिससे 460 डिग्री कैमरा जोड़ा जा सकता है, 5.7 इंच का एलटीपीएस डिस्प्ले 19:10 के एस्पेक्ट रेशियो के साथ है.
इसमें दो 13 मेगापिक्सल के सेंसर्स के साथ ड्यूअल प्राइमरी कैमरा, 2.45 गीगाहर्ट्ज का ऑक्टाकोर क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 835 चिपसेट एड्रेनो 540 जीपीयू के साथ है.
इस फोन में 4 GB रैम और 128 GB इंटरनल मेमोरी है जिसे बढ़ाया नहीं जा सकता है.