भारत में आज शाओमी ने अपना नया स्मार्टफोन Redmi Note 9 Pro Max लॉन्च किया है और इसे 25 मार्च को पहली दफा सेल किया जाना है। हालांकि, डिवाइस की टक्कर में पहले से कई फोंस मौजूद हैं। आज हम आपको Redmi Note 9 Pro Max और हाल ही में लॉन्च हुए Realme 6 Pro के बीच स्पेसिफिकेशन का अंतर बता रहे हैं। ये दोनों ही स्मार्टफोंस Snapdragon 720G द्वारा संचालित हैं।
Redmi Note 9 Pro Max को तीन वैरिएंट में लॉन्च किया गया है और डिवाइस के बेस वैरिएंट 6GB+64GB का दाम Rs 14,999 रखा गया है जबकि 6GB + 128GB को Rs 16,999 और 8GB + 128GB को Rs 18,999 में उतारा गया है। Realme 6 Pro के 6GB+64GB वैरिएंट का दाम 16,999 रूपये रखा गया है जबकि 6GB+128GB मॉडल 17,999 रूपये और 8GB+128GB वैरिएंट का दाम 18,999 रूपये रखा गया है।
Redmi Note 9 Pro Max में 6.67 इंच की DotDisplayमिल रही है और डिवाइस के बैक पर 3D Curved ग्लास को ऐड किया गया है। डिवाइस को औरा डिज़ाइन के साथ उतारा गया है। डिवाइस में 3.5mm हेडफोन जैक, IR ब्लास्टर और टाइप-C पोर्ट दिया गया है। इसके अलावा, फोन को ट्रिपल कोर्निंग गोरिला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन भी मिल रहा है। Realme 6 Pro में 6.6" FHD+ डिस्प्ले मिलती है। डिवाइस को कोर्निंग गोरिला ग्लास का प्रोटेक्शन दिया गया है। रियलमी 6 सीरीज़ को 90Hz रिफ्रेश रेट की डिस्प्ले के साथ लाया गया है। दोनों ही फोंस में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है।
Redmi Note 9 Pro Max में दिया गया क्वाड कैमरा 64MP के प्राइमरी कैमरा, 8MP के अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा, 5MP के मैक्रो कैमरा और 2MP के डेप्थ सेंसर से लैस है। सेल्फी के लिए डिवाइस में इन-डिस्प्ले कैमरा दिया गया है जो कि 32MP का सेंसर है। फ्रंट कैमरा में AI पोर्ट्रेट मोड को जगह दी गई है।
Realme 6 Pro की तो डिवाइस में 64MP का मुख्य कैमरा Samsung GW1 sensor, लॉन्ग फोकस के लिए 12MP सेंसर, 8MP का वाइड सेंसर और 2MP के लिए मैक्रो सेंसर मिल रहा है। कैमरा सेटअप को 20X Hybrid ज़ूम सपोर्ट दिया गया है और साथ ही फोन में नाईटस्केप 3.0 सपोर्ट भी मिल रहा है। फोन के फ्रंट पर ड्यूल इन-डिस्प्ले सेल्फी कैमरा मिल रहा है जिसमें एक 16MP का Sony IMX471 सेंसर है जबकि दूसरा 8MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस है।
दोनों ही फोंस को को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720G द्वारा संचालित किया गया है। ote 9 Pro Max में में 6GB/8GB रैम के अलावा 128GB तक का UFS 2.1 स्टोरेज मिलने वाला है। फोन के स्टोरेज को बढाने के लिए 2+1 स्लॉट्स दिए गए हैं और स्टोरेज को 512GB तक बढ़ाया जा सकता है। साथ ही Realme 6 Pro 6GB+64GB, 6GB+128GB और 8GB+128GB वैरिएंट में आया है।
बैटरी की बात करें तो नए फोन में 5020mAh की बड़ी बैटरी मिल रही है। इस वैरिएंट के साथ 33W फ़ास्ट चार्जर भी मिल रहा है जो डिवाइस को 30 मिनट में 50% तक चार्ज कर सकता है। Realme 6 Pro में 4300mAh की बैटरी दी गई है जो 30W fast charging सपोर्ट करती है और कम्पनी का दावा है कि यह फोन को 60 मिनट में 100% चार्ज कर सकती है।