cmf launching CMF Phone 2 Pro along with three buds in india
Nothing एक नए फोन के तौर पर अपने CMF Phone 2 Pro को जल्द लॉन्च कर सकता है। इस समय CMF Phone 2 Pro को इंटरनेट पर स्पॉट किया गया है। यह नथिंग की ओर से पेश किया जाने वाला है एक मिड-रेंज फोन होने वाला है। हालांकि, अब इस फोन को इंटरनेट पर एक बार फिर से स्पॉट किया गया है। आपको जानकारी के लिए बता देते है कि CMF Phone 2 Pro को Geekbench बेंचमार्किंग साइट पर देखा गया है। इसके कुछ स्पेक्स और फीचर भी यहाँ देखें गए हैं। आइए जानते है कि इस फोन में आपको बेंचमार्किंग साइट के अनुसार किन स्पेक्स के साथ लॉन्च किया जाने वाला है।
CMF Phone 2 Pro को इंटरनेट पर मिल रही जानकारी के अनुसार गीकबेन्च पर देखा गया है। इस फोन के कुछ स्पेक्स आदि भी यहाँ से सामने आए हैं। फोन को बेंचमार्किंग साइट पर Nothing A0001 मॉडल नंबर के तौर पर देखा जा रहा है, यहाँ से पता चलता है कि फोन में आपको Nothing OS पर आधारित एंड्रॉयड 15 का सपोर्ट मिलने वाला है। अगर स्कोर की बात करें तो यहाँ फोन को सिंगल कोर में 1012 और मल्टीकोर में 2939 स्कोर मिला है। इन्हें देखकर ऐसा माना जा रहा है कि यह फोन एक मिड-रेंज के तौर पर ही लॉन्च किया जाने वाला है।
ऐसा माना जा रहा है कि फोन में MediaTek Dimensity 7300 Pro प्रोसेसर हो सकता है, हालांकि अभी के लिए आधिकारिक तौर पर इसे लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। इसी कारण अभी के लिए इस जानकारी को भी चुटकी में नमक के तौर पर देखा जा रहा है।
ऐसी भी खबरें आ रही है कि Nothing की ओर से CMF Phone 2 Pro के अलावा या इस फोन के साथ CMF Buds 2 और Buds 2a के साथ साथ Buds 2 Plus आदि को भी लॉन्च किया जाने वाला है। यह सब 28 अप्रैल को लॉन्च हो सकते हैं। ऐसी भी जानकारी सामने आ रही है कि इंडिया के बाजार में फोन को चार्जिंग ब्रिक के साथ लॉन्च किया जा सकता है। अभी के लिए इस फोन को लेकर इतनी ही जानकारी सामने आई है। हालांकि हो सकता है कि आने वाला समय में इसे लेकर और भी ज्यादा जानकारी सामने आए।
यह भी पढ़ें: 8000mAh की बाहुबली बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Honor का ये वाला फोन! प्राइस तो हिला ही डालेगा