Realme C20 कंपनी के लेटेस्ट फोन के तौर पर बाज़ार में एंट्री ले चुका है। फोन को वियतनाम के बाज़ार में पेश किया गया है और यह एक क्फ़इति कीमत और एंट्री-लेवल स्पेक्स के साथ आने वाला फोन है। रियलमी के स्मार्टफोन में आपको मीडियाटेक हीलियो G35 SoC और 5000mAh की बैटरी मिल रही है। Realme C20 3.5mm हैडफोन आइक और ब्लुटूथ 5.1 सपोर्ट करता है। फोन के बैक पर 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा आर फ्रंट पर 5 मेगापिक्सल का सेल्फ़ी कैमरा मिल रहा है।
नए Realme C20 को वियतनाम में VND 2,490,000 (लगभग Rs 7,800) की कीमत में उतारा गया है। फोन ब्लू और ग्रे कलर के विकल्प में उपलब्ध है। अभी यह साफ नहीं है कि डिवाइस को ग्लोबली भी लॉन्च किया जाएगा या नहीं।
Realme C20 एक एंट्री-लेवल स्मार्टफोन है जो एंडरोइड 10 पर आधार रियलई UI पर काम करता है। फोन में 6.5 इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है जो कि 20:9 एस्पेक्ट रेश्यो वाली IPS डिस्प्ले है। फोन मीडियाटेक हीलियो G35 SoC द्वारा संचालित है और इसे 2GB रैम के साथ पेयर किया गया है। इसके अलावा, डिवाइस में 32GB स्टोरेज मिल रहा है जिसे माइक्रो SD कार्ड से 256GB तक बढ़ाया जा सकता है।
Realme C20 में एक वॉटरड्रॉप स्टाइल नौच वाली डिस्प्ले मिल रही है जिसके निचले हीसे में छोटा चिन है। फोन के बैक पर स्कवायर शेप का मॉड्यूल मिल रहा है जिसके साथ ही फ्लैश भी है। फोन के बैक पर 8 मेगापिक्सल का कैमरा है जबकि सेल्फ़ी के लिए 5 मेगापिक्सल के सेन्सर को काम सौंपा गया है। 5,000mAh बैटरी की बात करें तो यह डिवाइस की बड़ी खासियत है। इसके अलावा, डिवाइस में माइक्रो USB पोर्ट और 3.5mm हैडफोन जैक मिल रहा है।