Vivo V70 and Vivo V70 Elite launch soon expected design, Specs and price leaked
Flipkart इस समय अपनी ब्लैक फ्राइडे सेल चला रहा है, जिसमें स्मार्टफोन्स, स्मार्ट टीवी और कई इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स पर जबरदस्त छूट मिल रही है. अगर आप एक नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह मौका बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है, क्योंकि Samsung, Apple, Google समेत कई टॉप ब्रांड्स के प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर इस समय बड़ी बचत की जा सकती है. हमने आपके लिए ऐसे स्मार्टफोन्स की लिस्ट तैयार की है, जो Flipkart की Black Friday Sale के दौरान भारी डिस्काउंट के साथ उपलब्ध हैं.
अगर आप एक हाई-एंड, फ्लैगशिप लेवल का स्मार्टफोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो Google Pixel 10 एक शानदार ऑप्शन साबित हो सकता है. इसका 256GB स्टोरेज वेरिएंट आम दिनों में 79,999 रुपये में आता है. हालांकि, ब्लैक फ्राइडे सेल के दौरान फ्लिपकार्ट इस पर HDFC Bank क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने पर 7000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट दे रहा है, जिससे इसकी कीमत और भी कम हो जाती है.
सेल में उपलब्ध सबसे आकर्षक ऑफर्स में से एक सैमसंग गैलेक्सी S24 भी है. स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर के साथ लॉन्च हुआ यह फोन 74,999 रुपये की कीमत में आता है. लेकिन फ्लिपकार्ट ब्लैक फ्राइडे सेल में इसकी कीमत घटकर 40,999 रुपये हो गई है, जो साल के अंत में मिलने वाली सबसे बेहतरीन डील्स में से एक मानी जा रही है.
अगर आपका फोकस कैमरा क्वालिटी पर है, तो Vivo V60 5G एक बेहतरीन ऑप्शन है. यह स्मार्टफोन 50MP मेन कैमरा, 50MP टेलीफोटो लेंस और 8MP अल्ट्रावाइड सेंसर के साथ आता है, जो बेहद शार्प और डीटेल्ड तस्वीरें कैप्चर करता है. सेल के दौरान Vivo V60 5G को 38,999 रुपये की कीमत में खरीदा जा सकता है.
गूगल पिक्सल 9 भी एक मजबूत फ्लैगशिप फोन है, जिसे पिछले साल लॉन्च किया गया था. इसे अपनी परफॉर्मेंस, कैमरा और AI फीचर्स के लिए काफी पसंद किया जाता है. इस समय फ्लिपकार्ट पर यह फोन 79,999 रुपये से घटकर 54,999 रुपये में उपलब्ध है, यानी करीब 31% की छूट मिल रही है.
ओप्पो का यह प्रीमियम स्मार्टफोन इस साल की शुरुआत में लॉन्च हुआ था और इसे इसके कैमरा और परफॉर्मेंस के लिए जाना जाता है. जो लोग एक ऑल-राउंडर फोन चाहते हैं, उनके लिए Oppo Reno 14 Pro एक अच्छा विकल्प है. ब्लैक फ्राइडे सेल में इसकी कीमत कम होकर 56,999 रुपये हो गई है.
यह भी पढ़ें: Kantara Chapter 1 Hindi: ओटीटी पर हिंदी में आ गई ऋषभ शेट्टी स्टारर एक्शन-थ्रिलर, जानिए कहां देखें