Samsung Galaxy S23 Ultra Amazon
अगर आप एक ऐसा प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं जिसमें शानदार डिज़ाइन, दमदार कैमरा, तेज़ परफॉर्मेंस और ब्राइट डिस्प्ले हो, तो यह आपके लिए सही मौका है। Samsung Galaxy S23 Ultra 5G अमेज़न पर भारी छूट में मिल रहा है, इसकी कीमत में ₹30,000 से ज्यादा की गिरावट आई है। अभी आप इसे इसकी असली कीमत से बेहद ही सस्ते में खरीद सकते हैं। आइए आपको इस फ्लैगशिप डिवाइस की कीमत, डिस्काउंट ऑफर्स और और स्पेक्स आदि के बारे में डिटेल में बताते हैं।
Samsung Galaxy S23 Ultra 5G का 12GB + 512GB वाला टॉप वर्जन अब ₹84,999 में उपलब्ध है। यह फोन पहले ₹1,34,999 में लॉन्च हुआ था और आमतौर पर स्टोर्स में ₹1,19,999 के करीब बिकता है। अगर आप Amazon Pay ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं आपको ₹2,549 तक का कैशबैक मिल सकता है, जिससे इसकी कीमत करीब ₹82,450 तक आ जाती है।
यह भी पढ़ें: बिना भाग-दौड़ और परेशानी के घर बैठे पाए अपना ड्राइविंग लाइसेंस – यहां जानिए पूरा प्रोसेस
इसके अलावा, Amazon पर EMI ऑप्शन भी उपलब्ध हैं, जो ₹4,121 प्रति माह से शुरू होते हैं। कुछ बैंक कार्ड्स पर नो-कॉस्ट EMI का विकल्प भी दिया गया है। ग्राहक चाहें तो Samsung Care+ और Screen Damage Protection भी अतिरिक्त शुल्क पर ले सकते हैं। अगर आप अपना पुराना फोन एक्सचेंज करना चाहते हैं, तो ₹48,550 तक की एक्सचेंज वैल्यू भी मिल सकती है, जो आपके पुराने डिवाइस की कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करता है।
सैमसंग गैलेक्सी S23 अल्ट्रा 5G उन लोगों के लिए परफेक्ट है जो एक पावरफुल, प्रीमियम और फीचर-फुल स्मार्टफोन की तलाश में हैं। शानदार कैमरा क्वालिटी, लेटेस्ट AI फीचर्स और दमदार बैटरी इसे एक बेहतरीन डील बनाते हैं। ₹37,000 की छूट के साथ यह इस समय Amazon पर सबसे अच्छे ऑफर्स में से एक है।
यह भी पढ़ें: बार-बार बैटरी तेज़ी से हो रही ड्रेन? अपनाएं ये आसान टिप्स एंड ट्रिक्स, स्मार्टफोन की बैटरी बन जाएगी सुपर पॉवरफुल!