Asus Zenfone Max Pro M1 मोबाइल ने फ्लिप्कार्ट पर एक बड़ा रिकॉर्ड कायम कर लिया है। आपको बता दें कि अभी सामने आये आंकड़े दर्शा रहे हैं कि मोबाइल फोन के लॉन्च के बाद से अब तक इसके लगभग 10 लाख से भी ज्यादा यूनिट्स को सेल कर दिया गया है। इस डिवाइस को दो अलग अलग रंगों यानि ब्लैक और ग्रे रंग में लॉन्च किया गया था, हालाँकि इसके अलावा अन्य कलर वैरिएंट यानी Blue कलर को भी फ्लिप्कार्ट से ख़रीदा जा सकता था।
जैसा कि आप सभी जानते हैं कि Asus Zenfone Max Pro M1 मोबाइल फोन को Xiaomi Redmi Note 5 Pro को भारतीय बाजार में टक्कर देने के लिए लगभग वैसे ही स्पेसिफिकेशन और फीचर्स के अलावा वैसी ही कीमत में ही लॉन्च किया गया था। यह मोबाइल फोन कंपनी की ओर से सब-Rs 15,000 की श्रेणी में एक बढिया स्मार्टफोन कहा जा सकता है, और अपने लॉन्च के लगभग 6 महीने के भीतर ही इसने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। इस स्मार्टफोन के किस वैरिएंट को सबसे ज्यादा सेल किया गया है यह कंपनी की ओर से अभी सामने नहीं आया है।
अगर इस स्मार्टफोन की कीमत की बात करें तो इसके 3GB रैम और 32GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 10,999 रूपये है, वहीं डिवाइस के 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 12,999 रूपये है। इसमें एक 5.99-इंच की FHD+ डिस्प्ले 2180×1080 पिक्सल रेजोल्यूशन के साथ मिल रही है और फोन को क्वालकॉम स्नेपड्रैगन 636 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया गया है।
फोन में एक ड्यूल कैमरा सेटअप मिल रहा है, इसमें आपको एक 13-मेगापिक्सल और एक 5-मेगा[पिक्सल का ड्यूल सेंसर मिल रहा है, साथ ही फोन में एक 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल रहा है। इसके अलावा फोन में आपको रियर कैमरा के साथ एक LED फ़्लैश मिल रही है, इसके अलावा आपको फ्रंट कैमरा के साथ एक सॉफ्ट फ़्लैश मिल रही है। फोन में ड्यूल सिम सपोर्ट मौजूद है, इसके अलावा यह एंड्राइड 8.1 Oreo के अलावा 5,000mAh क्षमता की बैटरी से भी लैस है।