Asus Zenfone 3 Deluxe स्मार्टफोन को मिलना शुरू हुआ एंड्राइड Oreo का अपडेट

Updated on 28-Mar-2018
HIGHLIGHTS

Asus Zenfone 3 Deluxe के ZS550KL मॉडल को ही यह एंड्राइड Oreo 8.0 का अपडेट मिलना शुरू हुआ है।

Asus Zenfone 3 Deluxe स्मार्टफोन कंपनी की ओर से एक ऐसा नया स्मार्टफोन है, जिसे एंड्राइड Oreo 8.0 का अपडेट मिला शुरू हो गया है। इस नए अपडेट को स्मार्टफोन में FOTA अपडेट के माध्यम से जारी किया गया है। इसके अलावा आपको बता दें कि मलेशिया ने अभी पिछले सप्ताह ही इस अपडेट को जारी कर दिया था। हालाँकि यहाँ यह अपडेट तीन अलग अलग मॉडल यानी Zenfone 3 Laser, Zenfone 3 Zoom और Zenfone 3 Deluxe शामिल हैं। 

इसके अलावा अगर हम एक रिपोर्ट की चर्चा करें तो इसके अनुसार, इन तीनों स्मार्टफोंस में से Zenfone 3 Deluxe ऐसा पहला स्मार्टफोन है, जिसे सबसे पहले यह अपडेट मिलना शुरू हो गया है। इसके अलावा आपको यह भी बता दें कि यह अपडेट महज मॉडल नंबर ZS550KL मॉडल पर ही उपलब्ध है। यह इस स्मार्टफोन के 5.5-इंच की डिस्प्ले के साथ आने वाले मॉडल हैं, न कि 5.7-इंच की डिस्प्ले के साथ आने वाले स्मार्टफोन।

Flipkart: होम एप्लायंसेज पर मिल रहे हैं ये ऑफर्स

इस अपडेट में स्मार्टफोन को वो सभी कुछ मिल रहा है, जिसके बारे में आप पहले कई बार सुन चुके हैं, यानी एंड्राइड Oreo में जो कुछ भी शामिल है, वह सब इस अपडेट में आपको मिल रहा है। इसका अपडेट सॉफ्टवेयर वर्जन 80.20.96.89 है, और इसे आप फोन की सेटिंग में जाकर अबाउट फोन पर जाकर देख सकते हैं। और अपने फोन को अपडेट भी कर सकते हैं, अगर भी तक आपके फोन पर यह उपलब्ध नहीं है तो आपको इसे पाने में कुछ समय भी लग सकता है। 

अगर हम Asus Zenfone 3 Deluxe स्मार्टफोन की चर्चा करें तो इसे दो साल पहले लॉन्च किया गया था। और इसे नवम्बर 2016 में भारत में भी उपलब्ध करा दिया गया था। स्मार्टफोन की शुरुआती कीमत भारत में Rs 49,999 है। और इस स्मार्टफोन में आपको क्वालकॉम स्नेपड्रैगन 821 प्रोसेसर के साथ 256GB की इंटरनल स्टोरेज मिल रही है, साथ इह स्मार्टफोन में एक 6GB की रैम भी मिल रही है, साथ ही आपको बता दें कि स्मार्टफोन की स्टोरेज को आप माइक्रोएसडी कार्ड की सहायता से 128GB तक बढ़ा भी सकते हैं। 

हमें Instagram पर फॉलो करने के लिये यहां क्लिक करें 

हमें YouTube पर सब्सक्राइब करने के लिये यहां क्लिक करें

फोटोग्राफी के लिए फोन में एक 23-मेगापिक्सल का सोनी सेंसर वाला कैमरा मिल रहा है, जो 4K विडियो सपोर्ट करता है, और इसके अलावा इसमें एक 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है। इसके अलावा इस स्मार्टफोन में एक 3000mAh क्षमता की बैटरी भी दी गई है। स्मार्टफोन को पिछले साल मार्च में एंड्राइड 7.0 नौगट का अपडेट दिया गया था। 

Team Digit

Team Digit is made up of some of the most experienced and geekiest technology editors in India!

Connect On :