ताईवानी स्मार्टफ़ोन निर्माता कंपनी आसुस 4 जनवरी को अपना एक इवेंट CES 2017 में जनवरी 4 को करेगा. इस इवेंट को Zennovation Event नाम दिया गया है. इसके लिए कंपनी ने मीडिया इनवाइट भी भेजने शुरू कर दिये हैं.
इसे भी देखें: [Hindi – हिन्दी] 10 racing games to enjoy on your Android device in Hindi (July 2016) Video
हालाँकि आपको बता दें कि इस इनवाइट ने कुछ नहीं कहा गया है कि ये डिवाइस कौन सा होगा या इसके फीचर्स क्या होंगे. इसके अलावा कहा जा रहा है कि ये एक फ्लैगशिप स्मार्टफ़ोन होगा जो हाई-एंड स्पेक्स के साथ पेश किया जाएगा. इसके अलावा कहा ये भी जा रहा है कि इसमें क्वालकॉम स्नेपड्रैगन का प्रोसेसर होगा. और ये प्रोसेसर स्नेपड्रैगन 835 होने की संभावना है.
इसके अलावा आसुस ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर भी इस इवेंट के बारे में चर्चा करी है. और यहाँ वेबसाइट पर काउंटडाउन भी शुरू हो गया है. यहाँ आप इसे देख सकते हैं.
इसे भी देखें: कूलपैड 23 सितम्बर को पेश कर सकती है एक नया स्मार्टफ़ोन, होगा 5000mAh की बैटरी से लैस
इसे भी देखें: ज़ोपो कलर F1 स्मार्टफ़ोन भारत में पेश, एंड्राइड मार्शमैलो से लैस