how to fix frozen mobile phone
हम सभी ने पिछले महीने iPhone 16 Series के लॉन्च को देखा है, इस फोन सीरीज के साथ ही कंपनी ने अपने iOS 18 को भी पेश किया था, यह दुनियाभर के एप्पल ग्राहकों के लिए एक दमदार अपग्रेड के तौर पर देखा जा रहा है, असल में इसमें आपको कई नए फीचर और बड़े बड़े अपग्रेड मिल रहे हैं। बताते चलें कि iOS 18 के साथ ग्राहकों काफी कुछ नया मिल रहा है, जैसे इसमें SIRI को बदल दिया गया है, इसमें आपको AI टूल्स दिए जा रहे हैं, इसके अलावा होम स्क्रीन को भी बदल दिया गया है, वहीं फोटो एप में सुधारों के साथ अब आपको सफारी में भी कई अपडेट देखने को मिलते हैं।
असल में हमने अभी अभी जाना है कि iOS 18 में क्या क्या नया मिलने वाला है। इसके अलावा एक सबसे बड़े अपडेट के तौर पर इसमें आपको satellite connectivity भी मिलती है। इस क्षमता के होने से ग्राहक उस इलाके में भी एक दूसरे के साथ जुड़े रह सकते हैं, जहां सेल्यलर कवरेज सही से नहीं आता है। यह सुविधा उस समय ज्यादा काम आ सकती है, जब आप किसी आपातकाल सिचूऐशन में फंस गए हैं।
जब जब iPhones को यह लगता है कि वह सेल्यलर और वाई-फ़ाई रेंज से दूर हो रहे हैं। वैसे ही MacRumors की एक रिपोर्ट के अनुसार आपको एक अलर्ट मिलता है, जो आपको जल्दी से इस सेवा पर एक्सेस करने के लिए कहता है।
इसके अलावा आपको यहाँ बताते चलें कि MacRumors की ओर से यह भी सामने आ रहा है कि iMessages को एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन के साथ भेजा जा सकता है। यानि आप वाई-फ़ाई और सेल्यलर न होने की स्थिति में भी मैसेज आदि कर सकते हैं।