एप्पल पेश कर सकता है आईफ़ोन 7 का ‘जेट वाइट’ वेरियंट

HIGHLIGHTS

फ़िलहाल आईफ़ोन 7 रोज गोल्ड, गोल्ड, सिल्वर, ब्लैक और जेट ब्लैक रंग में बिक्री के लिए उपलब्ध है

एप्पल ने आईफ़ोन 7 के लॉन्च के समय अपने ‘जेट ब्लैक’ वेरियंट के बारे में काफी बात की थी. इसके साथ ही अब यह रंग 32GB वेरियंट में भी उपलब्ध हो गया है. अब जापान की एक वेबसाइट Macotakara की एक रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी अब इस फ़ोन के एक ‘जेट वाइट’ वेरियंट पर काम कर रही है.

इसे भी देखें: [Hindi – हिन्दी] Asus Zenfone Zoom Review in Hindi Video

अगर इस रिपोर्ट को सही माना जाये तो जल्द ही आईफ़ोन 7 एक नए रंग के साथ ही पांच ओल्ड रंगों में सेल के लिए उपलब्ध होगा. फ़िलहाल आईफ़ोन 7 रोज गोल्ड, गोल्ड, सिल्वर, ब्लैक और जेट ब्लैक रंग में बिक्री के लिए उपलब्ध है. वैसे बता दें कि, Macotakara को यह जानकारी एक सप्लायर के जरिये मिली है और इस जानकारी के बारे में अभी तक कंपनी की तरह से कुछ भी नहीं कहा गया है. पिछले साल आईफ़ोन 6s और 6s प्लस के साथ कंपनी ने रोज गोल्ड रंग को पेश किया था. बाद में इस रंग को मैकबुक रेंज के साथ भी पेश किया गया है.

अगर एप्पल आईफ़ोन 7 का जेट वाइट वेरियंट पेश करता है तो कंपनी को पहले से ही इसकी सप्लाई के बारे में सोच लेना चाहिए, क्योंकि जेट ब्लैक वेरियंट के लॉन्च के बाद कंपनी को इस फ़ोन की सप्लाई को लेकर काफी परेशानी हुई है.

इसे भी देखें: सैमसंग गैलेक्सी टैब S3 साल 2017 में हो सकता है लॉन्च

इसे भी देखें: सैमसंग गैलेक्सी ग्रैंड प्राइम+ अनटूटू पर आया नज़र, 8 मेगापिक्सल कैमरे से लैस

Connect On :