Apple आज अपने Awe Dropping Event में अपने नई पीढ़ी के iPhones को लॉन्च करने वाली है। कंपनी काफी समय पहले ही यह बता चुकी थी कि 9 सितम्बर को वह अपने इवेंट का आयोजन करने वाली है। आज वह दिन आ चुका है, कंपनी अपने नए iPhones के साथ साथ अपने ने अन्य डिवाइस भी इस इवेंट में लॉन्च कर सकती है। हालाँकि, ऐसा माना जा रहा है कि iPhone 17 Series के लॉन्च के साथ ही कंपनी अपने कुछ पुराने फोन्स की कीमत को कम कर सकती है। आइये जानते है कि Apple के कौन से फोन्स को सस्ता किया जा सकता है।
iPhone 17 के लॉन्च के साथ ही ऐसा माना जा रहा है कि Apple India के बाजार में अपने कुछ फोन्स को सस्ता कर सकती है। ऐसा हो सकता है कि कंपनी अपने कुछ फोन्स को बंद भी कर दे। माना जा रहा है कि 9 सितम्बर के इवेंट के बाद कंपनी अपने iPhone 16 Pro Max के साथ साथ iPhone 16 pro और iPhone 15 के अलावा iPhone 15 Plus फोन्स को डिसकंटिन्यू कर दे, हालाँकि आधिकारिक तौर पर इसे लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। इसके अलावा ऐसा भी माना जा रहा है कि iPhone16 और iPhone 16 Plus के प्राइस को कंपनी कम कर सकती है। अब देखना है कि कंपनी क्या क्या कदम iPhone 17 launch के बाद उठाती है।
आपको जानकारी के लिए बता देते है कि हर साल अपने नए फोन के लॉन्च के साथ ही कंपनी अपने पुराने फोन्स को या तो बंद कर देती है, या फिर उनकी कीमत में भारी गिरावट कर देती है। कंपनी ने अपने पिछले साल हुए इवेंट के बाद अपने iPhone 15 के प्राइस को 10000 रुपये के आसपास घटा दिया था। इसके अलावा ऐसा ही कुछ 2023 के इवेंट के बाद भी कंपनी ने किया था। इस बार भी कंपनी ऐसा ही कुछ कर सकती है।
आपको जानकारी के लिए बता देते है कि Festive Season भी हर साल की तरह ही इस साल भी हमारे सामने है। इसका मतलब है कि अगर iPhone 16 के प्राइस में गिरावट आती है तो जाहिर तौर पर इसकी खरीदारी भी ज्यादा हो सकती है। ऐसा भी कहा जा रहा है कि ई-कॉमर्स साइट्स पर इस बार Apple Phones पर सबसे दमदार डिस्काउंट और ऑफर मिल सकता है। ऐसे में दिवाली सेल में अगर आप iPhone के किसी मॉडल को खरीदने की सोच रहे हैं तो आपके लिए बढ़िया मौक़ा बन रहा है।
Apple की ओर से नई iPhone 17 Series में ProMotion के साथ आने वाली 120Hz AMOLED डिस्प्ले हो सकती है, यही चारों मॉडल में नजर आ सकती है। अभी तक के लिए इस फीचर को केवल और केवल Pro Models के लिए ही रखा जाता था। हालाँकि, अब इसे स्टैण्डर्ड मॉडल के साथ साथ Air Model में भी देखा जा सकेगा।
iPhone 17 Air, iPhone 17 pro के अलावा iPhone 17 Pro Max में कंपनी 12GB की रैम को इस बार जगह दे सकती है। इसके अलावा स्टैण्डर्ड मॉडल में कंपनी की और से केवल 8GB रैम को ही रखा जाने वाला है। इतना भी नहीं, Pro Models में कंपनी की ओर से A19 Pro चिप को देखा जा सकता है, हालाँकि, अन्य मॉडल को कंपनी A19 प्रोसेसर पर लॉन्च कर सकती है। ऐसा भी कहा जा रहा है कि डिजाईन के मामले में सभी फोन्स में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।