Apple की ओर से मिला ये वार्निंग मैसेज, आपके लिए कितना जरूरी और इसके बाद क्या करें

Updated on 01-May-2025
HIGHLIGHTS

Apple ने लगभग लगभग 100 देशों के iPhone यूजर्स को एक सिक्युरिटी वार्निंग देना शुरू कर दिया है।

यह वार्निंग Mercenary Spyware Attack को लेकर दी जा रही है।

आइए जानते है कि इसका मतलब क्या है और ऐसा किसलिए किया जा रहा है।

अगर आप एक iPhone ग्राहक हैं तो आपके लिए एक अच्छी खबर यह है कि सितंबर के महीने में Apple की ओर से उसकी नई स्मार्टफोन सीरीज को लॉन्च किया जाने वाला है। हालांकि, एक बुरी खबर यह है कि Apple की ओर से लगभग लगभग 100 देशों के iPhones यूजर्स को एक वार्निंग दी जा रही है। हालांकि, अगर आपको अभी तक यह वार्निंग नहीं भी मिली है, इसके बाद भी आपको इस वार्निंग को नॉर्मल नहीं लेना चाहिए। आइए जानते है कि ये वार्निंग क्या है, क्यों दी जा रही है और इसके वार्निंग के मिलने के बाद आपको क्या करना चाहिए।

100 देशों के ग्राहकों को Apple ने भेजी सुरक्षा वार्निंग

आपको जानकारी के लिए बता देते है कि इस हफ्ते, Apple ने अपने 100 देशों के iPhone ग्राहकों को एक सिक्युरिटी अलर्ट भेजना शुरू कर दिया है, यह वार्निंग Mercenary Spyware Attacks को लेकर दी जा रही है, इस टर्म को आमतौर पर सरकारी सर्विलांस एफर्ट आदि के तौर पर देखा जाता है। अगर हम TechCrunch की एक रिपोर्ट पर गौर करें तो जानकारी मिल रही है कि एक इटैलियन पत्रकार और डच ऐक्टिविस्ट ने इस बात की पुष्टि की है कि उन्हें इस तरह का मैसेज मिला है, यह मैसेज उन्हें iMessage और Email पर प्राप्त हुआ है।

यह भी पढ़ें: Realme NARZO 80 Pro स्मार्टफोन इंडिया में आया इस नए अवतार में, प्राइस देखकर हिल ही जाएंगे

क्यों जरूरी है ये मैसेज

Apple की ओर से आपकी सुरक्षा को लेकर यह मैसेज ऐसे ही नहीं भेजा जा रहा है। असल में, यह मैसेज बेहद जरूरी है। यह यूजर्स को इस बारे में जानकारी दे रहा है कि कोई रिमोटली आपके फोन को अड्वान्स स्पाइवेयर के माध्यम से हैक कर सकता है। हालांकि, Apple यह मानता है कि वह इस हैक को डिटेक्ट कर सकता है लेकिन वह यह भी मानता है कि कोई भी सिस्टम सभी अटैक को स्पॉट करने में पूरी तरह से सक्षम नहीं होता है।

जिन्हें मिल रहा अलर्ट, उन्हें क्या करना चाहिए

आपको जानकारी के लिए बता देते हैं कि जिन भी यूजर्स को यह मैसेज मिल रहा है, उन्हें अपनी सुरक्षा के लिए किन चीजों का ध्यान रखना चाहिए, आइए जानते हैं।

  • अगर आप भी उन यूजर्स में से एक हैं जिन्हें Apple का यह अलर्ट मिला है तो आपको अपने फोन में Lockdown Mode को टर्न ऑन कर देना चाहिए। यह एक स्पेशल iPhone Setting है, जो इस तरह के अटैक से आपको सुरक्षित रख सकती है।
  • फोन को अभी के अभी अपडेट करना भी जरूरी है, अगर आपको ये अलर्ट मिला है तो आप अपने iPhone को अभी के अभी iOS 18.4.1 को डाउनलोड कर लेना चाहिए। दूसरे शब्दों में कहें तो अभी अपने फोन के सॉफ्टवेयर को अपडेट कर देना चाहिए।
  • किसी भी अनजान सोर्स से मिले किसी भी लिंक पर आपको क्लिक करने से बचना चाहिए, किसी भी लिंक पर क्लिक करके उसे ओपन न करें। आपको किसी मैसेज में मिले लिंक को भी क्लिक नहीं करना चाहिए।

इसके अलावा इस वार्निंग में एप्पल ने खासतौर पर कहा है कि आपको किसी भी लिंक पर क्लिक नहीं करना है, इसके अलावा किसी भी एप को आपको डाउनलोड नहीं करना चाहिए। इतना ही नहीं, एप्पल ने यह भी कहा है कि आपको अपने अकाउंट की डिटेल्स को किसी के भी साथ शेयर नहीं करना चाहिए। ऐसे में अगर आपको कोई भी ससपीसीयस रीक्वेस्ट मिलती है तो आपको उसे इग्नोर ही कर देना चाहिए।

समय समय पर Apple भेजता है ऐसी वार्निंग

आपको जानकारी के लिए बता देते हैं कि Apple की ओर से 2021 से इस तरह की वार्निंग भेजी जा रही है। यह Pegasus Spyware से जुड़ी भी हैं। अभी तक के लिए लगभग लगभग 150 देशों के यूजर्स को इस तरह के नोटिफिकेशन मिल चुके हैं।

हालांकि, यह भी सामने आ रहा है कि इस तरह के अटैक आदि से ज्यादातर यूजर्स अफेक्ट नहीं होते हैं, लेकिन इसके बाद भी Apple इस तरह की वार्निंग देकर अपने यूजर्स को चेताता है कि इन्हें सावधान रहना चाहिए। इसके अलावा Apple इस कदम को इसलिए भी उठाता है क्योंकि वह यूजर्स को बताना चाहता हा कि यह डिजिटल थ्रेट्स आदि पत्रकारों, ऐक्टिविस्ट और अन्य लोगों के लिए कितने सीरीअस हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें: Motorola Edge 60 Pro VS Motorola Edge 50 Pro: देखें नए फोन के नए अपग्रेड

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.

Connect On :