पिछले कुछ समय में ऐसी कई रिपोर्ट्स सामने आई हैं जिनमें बताया गया है कि एप्पल अपने आगामी हार्डवेयर लॉन्च इवेंट में तीन आईफोंस लॉन्च करेगा। अभी तक डिवाइस के डिज़ाइन, स्क्रीन साइज़ और स्क्रीन पैनल के अलावा कोई जानकारी सामने नहीं आई है। बल्कि यह जानकारी भी अभी एप्पल की ओर से नहीं आई है इसलिए इसमें बदलाव हो सकते हैं। यह नई रिपोर्ट ऑनलाइन सामने आई है, जिसमें आगामी आईफोन मॉडल्स में से किसी एक की जानकारी का पता चला है।
MacRumors के अनुसार, एप्पल अपने अगले iPhone X Plus में आईपेड स्टाइल लैंडस्केप मोड को शामिल कर सकता है। इसका कारण 6.5 इंच की OLED स्क्रीन हो सकती है जो 450PPI के साथ 2688×1242 पिक्सल रेज़ोल्यूशन के साथ आएगी। वर्तमान iPhone X में 5.8 इंच की स्क्रीन मौजूद है और इसका रेज़ोल्यूशन 2436×1125 पिक्सल है। लैंडस्केप ओरिएंटेशन के साथ iPhone X Plus कॉन्टेक्ट्स, मेल, कैलेंडर जैसे ऐप में अधिक जानकारी ऑफर करेगा।
यह जानकारी शुरुआत में ब्राज़ील की वेबसाइट iHelpBR द्वारा सामने आई थी। iPad स्टाइल लेआउट पहले से iPhone 6 Plus, iPhone 7 Plus और iPhone 8 Plus में मौजूद है। इसका मतलब है कि iPhone X Plus भी अन्य Plus डिवाइसेज के समान ही होगा।