अगर आप काफी दिनों से कोई आईफ़ोन खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो आज आपके लिए एक अच्छा मौका है. दरअसल ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट अमेज़न इंडिया पर Apple Iphone SE के 16GB स्पेस ग्रे वेरियंट पर डिस्काउंट मिल रहा है. अमेज़न इंडिया पर दी गई जानकारी के अनुसार, Apple Iphone SE के 16GB स्पेस ग्रे वेरियंट की MRP Rs. 39,000 है, लेकिन आज यह 45% डिस्काउंट के साथ मिल रहा है. इसे आज Rs. 21,490 में ख़रीदा जा सकता है.