एप्पल आईफ़ोन 6 फ्लिपकार्ट पर एक्सचेंज ऑफर के तहत सिर्फ Rs. 8,090 में हो सकता है आपका

HIGHLIGHTS

वहीँ 24% के डिस्काउंट के बाद इस स्मार्टफ़ोन को सिर्फ Rs. 27,990 की कीमत में ख़रीदा जा सकता है.

ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट फ्लिपकार्ट एप्पल आईफ़ोन 6 के 16GB स्पेस ग्रे वेरियंट पर Rs. 9,000 का डिस्काउंट दे रही है. फ्लिपकार्ट पर दी गई जानकारी के अनुसार, एप्पल आईफ़ोन 6 16GB स्पेस ग्रे वेरियंट की ओरिजिनल कीमत Rs. 36,990 है, वहीँ 24% के डिस्काउंट के बाद इस स्मार्टफ़ोन को सिर्फ Rs. 27,990 की कीमत में ख़रीदा जा सकता है.

एक्सचेंज के तहत इसे सिर्फ Rs. 8,090 में अपना बनाया जा सकता है. अगर आप एक्सचेंज के तहत एप्पल आईफ़ोन 6S प्लस देते हैं तो कंपनी आपको Rs. 20,000 का अंडर एक्सचेंज डिस्काउंट भी दे रही है. कंपनी फ़ोन को लेने के लिए भी एक्स्ट्रा Rs. 100 ले रही है.  इसका अलावा एक्सिस बैंक बज्ज़ क्रेडिट कार्ड के जरिये भुगतान करने पर यूजर्स को एक्स्ट्रा 5% का डिस्काउंट भी मिलेगा. इसके अलावा इस पर एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है. 

अगर एप्पल आईफ़ोन 6 की स्पेसिफिकेशन पर नज़र डालें तो इसमें 4.7-इंच की डिस्प्ले मौजूद है. इसमें एक 64-बिट क्वाड कोर एप्पल A8 मोबाइल चिपसेट मौजूद है. साथ ही यह 1GB की रैम से लैस है. अगर इसके कैमरे के बारे में बात करें तो इसमें 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा LED फ़्लैश के साथ दिया गया है. साथ ही इसमें 1.2MP का फ्रंट फेसिंग कैमरा भी दिया गया है.

Connect On :