जल्द ही एप्पल अपने फोल्डेबल डिवाइस को लाने वाला है और अब आपको फोल्डेबल फोन के डिज़ाइन को लेकर ख्याली पुलाव पकाने की ज़रुरत नहीं है क्योंकि डिवाइस से जुड़ा रेंडर ऑनलाइन नज़र आया है। इसतरह आप डिवाइस के डिज़ाइन का पता लगा सकते हैं।
खास बातें:
LetsGoDigital से एप्पल फोल्डेबल डिवाइस के रेंडर्स लीक
डिवाइस के रिवील होने की कोई जानकारी नहीं है उपलब्ध
अगर आप यह सोचते आये हैं कि आने वाले Apple foldable device का लुक कैसा होगा, तो इसकी ज़रुरत नहीं है क्योंकि अब इस डिवाइस का रेंडर ऑनलाइन दिखाई दिया है जिससे इसके डिज़ाइन का पता चलता है। इस फोल्डेबल iPad के रेंडर का खुलासा Dutch technology website LetsGoDigital ने किया है। हालांकि डिवाइस के लॉन्च को लेकर कोई खबर नहीं है, अभी केवल रेंडर्स ही सामने आये हैं। इस फोल्डेबल foldable iPad को Huawei के foldable फ़ोन से कम्पेयर किया जा सकता है।
इसमें आपको डिस्प्ले फोल्ड बाहर की तरफ मिल सकते हैं यानी इसे फोल्ड करने पर आपको दोनों साइड स्क्रीन मिलतीं हैं। आपको बता दें कि यह डिवाइस Samsung के ही फोल्डेबल डिवाइस Galaxy Fold से छोटा हो सकता है। Samsung का Apple को दिखाया गया डिवाइस 7.2 इंच का है। अब देखना यह है कि अनफोल्ड किये जाने पर भी क्या एप्पल डिवाइस 7.2 इंच होता है या नहीं।
Apple पहले ही अपने फोल्डेबल डिवाइस को लाने में देर कर चुका है लेकिन यह कहा जा सकता है कि Cupertino आधारित टेक जायंट डिवाइस को आधिकारिक रूप से लाने के लिए शानदार डिज़ाइन पर काम कर रहा है। MWC 2019 के दौरान कई स्मार्टफोन निर्माताओं ने अपने फोल्डेबल स्मार्टफोन्स को पेश किया जिनमें Huawei, Samsung, TCL, Xiaomi और LG शामिल रहे। हम यह कह सकते हैं कि Foldable और rollable स्क्रीन्स 2019 में टेक्नोलॉजी की दुनिया में नए नहीं हैं। फोल्डेबल फ़ोन्स के आलावा हमने LG rollable TV को भी देखा जो 2019 में लॉन्च किया जायेगा।
नोट: डिजिट हिंदी अब टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है, दिन भर की टेक से जुड़ी ताज़ातरीन खबरों के लिए हमें Telegram पर भी सब्सक्राइब करें!