Apple Event 2026: iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की इंडिया, दुबई और USA में क्या होगी कीमत? सम्पूर्ण डिटेल्स

HIGHLIGHTS

Apple Event 2026: 9 सितंबर को iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को लॉन्च किया जाने वाला है।

इन दोनों ही फोन्स की इंडिया में क्या कीमत हो सकती है।

iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को Dubai और USA में किस कीमत में लॉन्च किया जाने वाला है।

Apple के बहुप्रतीक्षित फ्लैगशिप स्मार्टफोन iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को लेकर काउंटडाउन अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुँच रहा है। कंपनी अपने स्पेशल Surprise and Shine इवेंट में इस टॉप-टियर डिवाइस जोड़ी को लॉन्च करने वाली है, हालांकि, इसके अलावा कंपनी इस ईवेंट में अन्य की प्रोडक्टस को लॉन्च कर सकती है लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा में iPhone Ultra होने वाला है, यह कंपनी का पहला Foldable Phone होगा। सभी फोन्स को 9 सितंबर को होने वाले ईवेंट में लॉन्च किया जाने वाला है। यहाँ हम iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max के इंडिया प्राइस के अलावा इसके दुबई और USA में प्राइस को लेकर चर्चा करने वाले हैं। आइए जानते हैं कि यह फोन्स किस प्राइस में इन जगहों पर आते हैं।

एक रिपोर्ट के अनुसार और और सप्लाई चेन लीक्स के हवाले से मिल रही जानकारी के अनुसार हम आपको यहाँ इन सभी फोन्स की ग्लोबल प्राइस बताने वाले हैं, इसके अलावा आपको यहाँ कलर ऑप्शन और स्पेक्स आदि की डिटेल्स भी मिलेंगी।

भारत, दुबई और अमेरिका में लॉन्च शेड्यूल (Launch and Sale Timeline)

Apple के आधिकारिक शेड्यूल के अनुसार आपको जानकारी दे देते हैं कि कंपनी अपने इस ईवेंट को 9 सितबर को आयोजित करने जा रही है। भारतीय समय के अनुसार यह फोन रात में 10:30PM पर शुरू होने वाला है, और इस ईवेंट के दौरान ही प्रोडक्टस को पेश किया जाएगा। हालांकि, दुबई के बाजार में यह ईवेंट रात 9:00 बजे शुरू होगा, वहीं अमेरिका में यह ईवेंट सुबह 10:00AM पर शुरू होने वाला है। 12 सितंबर 2026 (शुक्रवार से सभी प्रमुख ऑनलाइन चैनल्स पर बुकिंग शुरू होने की उम्मीद भी की जा रही है।

ऐसा भी माना जा रहा है कि 18 सितंबर 2026 से भारत, यूएई और अमेरिका में आधिकारिक डिलीवरी और इन-स्टोर सेल भी शुरू हो जाने वाली है। आइए अब इन तीनों ही जगह पर iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की कीमत पर भी एक नजर डालते हैं।

India, Dubai और USA में क्या हो सकती है कीमत?

स्टोरेज वेरिएंटभारत में संभावित कीमतअमेरिका में संभावित कीमतदुबई / UAE में संभावित कीमत
256GB (Base)1,59,900 – 1,69,990 रुपये$1,299 – $1,399AED 5,950 – 6,350
512GB1,79,900 – 1,89,900 रुपये$1,499 – $1,599AED 6,950 – 7,450
1TB1,99,900 – 2,09,900 रुपये$1,699 – $1,799AED 7,950 – 8,500
2TB (Top)2,19,900 – 2,29,900 रुपये$1,899 – $1,999AED 9,900 – 10,600


दुबई और अमेरिका में हमेशा की तरह इम्पोर्ट ड्यूटी और लोकल टैक्सेशन स्ट्रक्चर के चलते डिवाइस भारत के मुकाबले 25,000 रुपये से 40,000 रुपये तक सस्ते में मिल सकते हैं, जिससे ग्रे मार्केट और ओवरसीज बायर्स में यूएई यूनिट्स की मांग हर साल की तरह ही इस साल भी ज्यादा हो सकती है।

नए कलर्स और डिजाइन चेंज की डिटेल्स

इस साल ऐपल अपने सिग्नेचर टाइटेनियम फिनिश में एक नया डीप रेड यानी डार्क चेरी (बर्गन्डी ) कलर ऐड करके, कलर शेड्स को बढ़ा सकता है। इसके अलावा फोन क्लासिक सिल्वर (Silver) और एक नए स्काई ब्लू (Blue) शेड में उपलब्धता की भी जानकारी मिल रही है।

यहाँ आपको जानकारी दे देते हैं कि डिस्प्ले का साइज 6.9-इंच ही रहने वाला है, लेकिन फेस आईडी सेंसर हार्डवेयर में बदलाव के चलते स्क्रीन के ऊपर मौजूद डायनामिक आइलैंड इस बार साइज़ में कुछ छोटा किया जा सकता है। रियर में ट्रिपल-कैमरा लेआउट और फ्लैट-एज टाइटेनियम चेसिस को भी वैसा ही रखा जा सकता है।

स्पेसिफिकेशन्स और अपग्रेड्स

फोन में TSMC के नेक्स्ट-जेन 2nm नोड पर बना प्रोसेसर होने वाला है, जो ऑन-डिवाइस एआई (Apple Intelligence) और ग्राफिक इंटेंसिव टास्क्स में लंबी बैटरी लाइफ देने में सक्षम है। फोन में 48-मेगापिक्सल प्राइमरी लेंस भी देखने को मिलने वाला है जो मैकेनिकल अपर्चर से लैस होगा, यह अलग-अलग लाइटिंग कंडीशंस में कैमरे के लेंस को खुद एडजस्ट करने की सुविधा देता है।

एफिशिएंट 2nm आर्किटेक्चर के साथ-साथ इस मॉडल में 5,500mAh+ की बड़ी बैटरी देखने को मिल सकती है, जो इसे अब तक का सबसे लंबा बैटरी बैकअप देने वाला आईफोन बनाने का काम करने वाली है। हेवी मल्टीटास्किंग और जेनरेटिव एआई फीचर्स को स्मूद चलाने के लिए बेस मॉडल से ही 12GB रैम जोड़े जाने की भी खबरें मिल रही हैं।

यह भी पढ़ें: Apple Launch Event 2026: iPhone 18 Pro, iPhone 18 Pro Max की लॉन्च डेट, टाइमिंग, लाइव स्ट्रीमिंग और प्रोडक्ट डिटेल्स

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.

Connect On :