मोटो Z को भारत में मिला एंड्राइड नॉगट का अपडेट

HIGHLIGHTS

इस अपडेट के बाद अब यह फ़ोन गूगल डे-ड्रीम रेडी हो गया है.

मोटोरोला ने अपने मोटो Z स्मार्टफ़ोन के लिए एंड्राइड नॉगट का अपडेट जारी कर दिया है. अब भारत में मौजूद मोटो Z यूनिट्स को भी नॉगट का अपडेट मिलेगा. इस अपडेट के बाद अब यह फ़ोन गूगल डे-ड्रीम रेडी हो गया है. साथ ही इसे कई और तरह के नए फीचर्स भी मिले हैं. अब इसे स्प्लिट-स्क्रीन मल्टी टास्किंग जैसे कई फीचर्स मिले हैं.

इसे भी देखें: [Hindi – हिन्दी] Asus Zenfone Zoom Review in Hindi Video

इसके फीचर्स की अगर बात करें तो इसमें 5.5-इंच की QHD डिस्प्ले मौजूद है. साथ ही यह कुअलकॉम स्नेपड्रैगन 820 प्रोसेसर और 4GB रैम से लैस है. यह दो वेरियंट में मिलेगा. एक में 32GB की इंटरनल स्टोरेज मौजूद होगी, वहीँ दूसरे में 64GB की इंटरनल स्टोरेज मौजूद होगी. 

इस स्मार्टफ़ोन की खासियत है कि यह एक मोडुलर स्मार्टफ़ोन है. यह फ़ोन कई तरह के मोडुलर के साथ उपलब्ध है. इन कॉम्पोनेन्ट को मोटो मोड्स कहा जाता है और यह फ़ोन में कई नई फीचर्स शामिल कर देते हैं. यह फ़ोन हेडफ़ोन जैक के साथ नहीं आता है और ऑडियो के लिए यह USB टाइप-C का इस्तेमाल करता है.

इसे भी देखें: रिलायंस Jio अपने LYF स्मार्टफ़ोन यूजर्स को 1 साल के लिए फ्री दे सकता है 4G डाटा

इसे भी देखें: रिलायंस जिओ प्रीव्यू ऑफर: अब सोनी, विडियोकॉन और सैंसुई के 4G फोंस पर हुआ उप

Connect On :