Amazon Prime Day sale 2024 to go live on July 20: Bank offers, deals & more
Amazon India पर साल की सबसे बड़ी सेल Amazon Prime Day 2024 सेल 20 जुलाई को शुरू होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। यह सेल 20 जुलाई को शुरू होकर 21 जुलाई तक चलने वाली है। इस दौरान आपको स्मार्टफोन्स के अलावा भी अन्य बहुत से ब्रांडस से बहुत से प्रोडक्टस पर दमदार डील और ऑफर मिलने वाले हैं। अगर आप इस समय के दौरान अपने लिए एक नए स्मार्टफोन को खरीदना चाहते हैं तो आप इस सेल में भाग लेकर एक बेहतरीन स्मार्टफोन को कम कीमत में खरीद सकते हैं।
यहाँ आपको बता देते है कि Amazon India की ओर से कुछ डील का खुलासा पहले ही कर दिया गया है। यहाँ आपको बात देते है कि बहुत से ब्रांडस जैसे सैमसंग, मोटोरोला, वनप्लस के साथ iQOO और Honor के साथ Realme, Lava अन्य कंपनी अपने फोन्स को लॉन्च करने वाली हैं। इस सेल में आपको Realme GT 6T, Lava Blaze X, Honor 200 Series, Redmi 13 5G, OnePlus Nord CE4 Lite और Motorola Razr 50 Ultra के साथ Samsung Galaxy M35 पर भी बेहतरीन डील और ऑफर मिल सकते हैं, इनमें से कुछ फोन्स लॉन्च हो चुके हैं और कुछ लॉन्च होने वाले हैं।
Amazon India की ओर से यह भी सामने आ चुका है कि Amazon Prime Day 2024 Sale के सेल के दौरान स्मार्टफोन्स और एक्सेसरीज़ पर ग्राहकों को लगभग 40% तक का डिस्काउंट मिल सकता है। यहाँ हम आपको Amazon Prime Day 2024 में मिलने वाली टॉप 10 स्मार्टफोन डील्स के बारे में बताने वाले हैं।
Amazon Prime Day 2024 Sale के दौरान इन फोन्स पर मिलेंगे दमदार ऑफर!
हम सभी जानते है कि iPhone 16 का लॉन्च होने वाला है, ऐसे में कंपनी की पुरानी सीरीज को कम कीमत में खरीदने का मौका आपको मिलने वाला है। अगर टीजर की बात करें तो iPhone 15 Series पर ग्राहकों को भारी डिस्काउंट मिल सकता है। इस समय iPhone 15 के बेस मॉडल को 70,999 रुपये में सेल किया जा रहा है। iPhone 15 के अलावा iPhone 14 और iPhone 13 के कई मॉडल्स पर भी डिस्काउंट मिलने वाला है।