OnePlus 13R 5G get massive discount with free Buds 3 TWS
Amazon Great Summer Sale की अगर बात करें तो यह Amazon India पर 1 मई को शुरू होने वाली है। इस सेल के दौरान आपको स्मार्टफोन्स के अलावा अन्य कई प्रोडक्टस और डिवाइसेस पर धमाका ऑफर के साथ साथ सबसे दमदार डील भी मिलने वाली है। ऐसी ही डील आपको OnePlus 13R पर मिलने वाली है।
असल में, सेल के दौरान OnePlus 13R को 39,999 रुपये में खरीद में खरीदने के साथ साथ आपको इसके साथ OnePlus Buds 3 फ्री में मिलने वाले हैं, इनकी कीमत असल में 5,499 रुपये के आसपास है। इसके साथ साथ आपको बता देते है कि OnePlus 13R का भी असल प्राइस 42,999 रुपये के आसपास था। इसका मतलब है कि सेल में आपको बैंक ऑफर के साथ साथ दमदार डील और डिस्काउंट मिल रहा है।
यह भी पढ़ें: CMF Phone 2 Pro बनाम iQOO Z10: कम प्राइस में आपके लिए कौन सा फोन रहेगा बेस्ट ऑप्शन
OnePlus 13R स्मार्टफोन को एक बेहतरीन मिड-रेंज फोन है, इस फोन में आपको एक 6.78-इंच की 8T LTPO AMOLED डिस्प्ले मिलती है, यह 120Hz रिफ्रेश रेट पर आती है।, इसके अलावा इसमें आपको गोरिला ग्लास 7i का प्रोटेक्शन भी मिलता है। फोन में स्नैपड्रैगन 8 Gen 3 प्रोसेसर भी मिलता है। इसके साथ साथ फोन में आपको Adreno 750 GPU भी दिया जा रहा है। फोन में 12GB के अलावा 16GB की रैम और 512GB तक स्टॉरिज भी मिलती है।
इस फोन को OxygenOS 15 पर आधारित एंड्रॉयड 15 के साथ खरीदा जा सकता है। इसके अलावा आपको फोन में 6 साल के लिए अपडेट भी दिया जाने वाला है, इसका मतलब है कि यह फोन लंबे समय तक चलाया जा सकता है। फोन में एक ट्रिपल कैमरा सेटअप भी मिलता है। फोन में एक 50MP का Sony LYT 700 मेन कैमरा मिलता है, जो OIS से लैस है, फोन में आपको एक 8MP का अल्ट्रावाइड Sony IMX355 सेन्सर दिया जा रहा है, इतना ह नहीं, फोन में आपको एक 50MP का Telephoto Lens भी मिलता है जो क JN5 सेन्सर है। फोन के फ्रन्ट पर आपको एक 16MP का Sony IMX480 सेन्सर मिलता है।
OnePlus 13R के अन्य फीचर और स्पेक्स को देखा जाए तो यह फोन इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिन्ट सेन्सर से लैस है। इस फोन में आपको IP65 रेटिंग मिलती है, इसके अलावा फोन में आपको एक 6000mAh की बैटरी भी मिलती है, जो 80W की SuperVOOC फास्ट चार्जिंग क्षमता से लैस है।
OnePlus Buds 3 को देखा जाए तो इसमें आपको 10.4mm के वूफ़र मिलते हैं और 6mm का Tweeter भी इसमें मिलते हैं। इनमें आपको ANC का सपोर्ट भी मिल जाता है, यह आपको 49bd पर मिलता है। इसके द्वारा आप बैकग्राउन्ड नॉइज़ को बंद कर सकते हैं। इसके अलावा Earbuds में आपको LHDC 5.0 का सपोर्ट भी मिलता है।
Buds में आपको टच कंट्रोल मिलते हैं, यह बड्स IP55 रेटिंग के साथ आते हैं, इसका मतलब है कि यह वाटर और डस्ट रेसिस्टेंट हैं। बैटरी को देखा जाए तो यह काफी स्ट्रॉंग है। इसके अकवा आपको 44 घंटे का टोटल प्लेबैक टाइम मिलता है।