इस लेटेस्ट, सबसे महंगे iPhone को टक्कर देते हैं ये 5 Android Phone, फीचर्स देखकर समझें क्यूँ यूजर्स हैं इनके पीछे पागल

Updated on 20-Aug-2025

अगर आप इन दिनों के स्मार्टफोन को खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो जाहिर है कि आपको एक दमदार कैमरा, बड़ी बैटरी के अलावा सबसे उम्दा डिजाईन और उससे भी ज्यादा AI फीचर्स से लैस स्मार्टफोन मिलने वाला है। आजकल स्मार्टफोन की डिस्प्ले भी बेहद ज्यादा शार्प ही चली है, ऐसे में यह तो आपको आजकल के फोन्स में आसानी से मिलने वाली है ही। इतना ही नहीं, आजकल स्मार्टफोन्स में इतने ज्यादा यूजफुल फीचर आने लगे हैं जो स्मार्टफोन इस्तेमाल के अनुभव को एक अलग ही लेवल पर ले जा रहे हैं। इस लिस्ट में सबसे ऊपर अगर किसी फोन को इस समय देखा जा सकता है तो वह जाहिर तौर पर iPhone 16 Pro होने वाला है। हालाँकि, यह महंगा है लेकिन इसमें आपको यहाँ चर्चा किये गए सभी फीचर मिलते हैं, इसी कारण एप्पल के फोन्स को बीट करना कुछ समय पहले तक एक बड़ा ही मुश्किल काम था, हालाँकि अब चलन बदल रहा है। अब ऐसा लग रहा है कि Android स्मार्टफोन बनाने वाले ब्रांड एप्पल की टक्कर के फोन्स को उतारकर अपनी ताकत को दिखाना चाहते हैं। आज हम आपको iPhone 16 Pro को टक्कर देने वाले कुछ सबसे बेहतरीन एंड्राइड फोन्स के बारे में बताने वाले हैं। आप इन फोन्स के फीचर्स को देखकर यह जान जाने वाले है कि आखिर यह क्यूँ खास हैं।

Vivo X200 Pro

इस समय इस फोन को बाजार में एक दमदार कैमरा फोन के तौर पर देखा जा सकता है। फोन में एक दमदार कैमरा सेटअप के अलावा बड़ी बैटरी, गजब का डिजाईन और सबसे बेहतरीन फीचर और स्पेक्स मिलते हैं। आइये इनपर नजर डालते हैं। Vivo X200 Pro को देखते हैं तो जानकारी मिलती है कि इस फोन में एक बड़ी 6.78-इंच की LTPO AMOLED डिस्प्ले मिलती है, यह 120Hz रिफ्रेश रेट से लैस है। इसके अलावा फोन को MediaTek Dimensity 9400 प्रोसेसर पर लॉन्च किया गया है।

Phone में 50MP+200MP+50MP का ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है। इसके अलावा फोन में एक 32MP का सेल्फी कैमरा भी है। फोन में एक 6000mAh की बैटरी भी दी गई है, यह बैटरी 90W की टर्बो चार्जिंग क्षमता के साथ फोन में दी गई है। इस फोन को कई मामलों में iPhone 16 Pro से बेहतर माना जा सकता है। फोन का प्राइस 94,999 रुपये के आसपास है।

Xiaomi 15 Ultra

Xiaomi के इस फोन को भी आप एक बेहतरीन कैमरा फोन के तौर पर देख सकते हैं। इस फोन में भी आपको बहुत से इम्प्रेसिव स्पेक्स और फीचर मिलते हैं, जो इस फोन को iPhone 16 Pro के मुकाबले एक दमदार फोन के तौर पर बाजार में खड़ा कर देते हैं। हालाँकि, इस फोन का प्राइस 1 लाख रुपये से ऊपर का है। फोन में आपको स्नेपड्रैगन 8 Elite प्रोसेसर मिलता है। यह कंपनी का लेटेस्ट प्रोसेसर है, इसे आप अभी तक का सबसे दमदार प्रोसेसर भी मान सकते हैं।

यह भी पढ़ें: Samsung Galaxy S25 Edge पर 10 हजार की भारी भरकम छूट, इस जगह मिल रहा सबसे सस्ता

Xiaomi 15 Ultra स्मार्टफोन में एक 50MP+200MP+50MP+50MP का दमदार कैमरा सेटअप मिलता है, यही इस फोन की सबसे खास बात है। फोन में एक 32MP का सेल्फी कैमरा भी मिलता है। फोन में 5410mAh की बैटरी मिलती है जो 90W की Turbo Charging क्षमता से लैस है। इस फोन को iPhone 16 Pro का कड़ा प्रतिद्वंदी माना जा सकता है।

Google Pixel 9 Pro XL

यूँ तो आज 20 अगस्त, 2025 को Pixel 10 Series के फोन्स को लॉन्च किया जाने वाला है। हालाँकि, iPhone 16 Pro को कड़ी टक्कर देने वाले एंड्राइड फोन्स की लिस्ट में Google Pixel 9 Pro XL भी आता है। यह फोन भी 1 लाख रुपये के आसपास के प्राइस में मिल जाता है। फोन में एक 6.8-इंच की LTPO OLED डिस्प्ले मिलती है जो 120Hz रिफ्रेश रेट से लैस है। इसके अलावा फोन में Tensor G4 प्रोसेसर भी मिलता है।

Google के इस फोन में आपको एक 50MP+48MP+48MP ट्रिपल कैमरा सेटअप भी मिलता है। Google के इस फोन का कैमरा ही इसकी सबसे बड़ी ताकत है। इस फोन में आपको iPhones को टक्कर देने वाला कैमरा सेटअप मिलता है। इसके अलावा फोन में एक 50MP का सेल्फी कैमरा भी मौजूद है। फोन में एक 5060mAh की बैटरी मिलती है जो 37W की फ़ास्ट चार्जिंग के साथ आती है। इन फीचर्स के साथ iPhone 16 Pro को Google का ये फोन भी टक्कर दे रहा है।

Samsung Galaxy S25 Plus

Samsung का यह फोन भी लगभग लगभग 1 लाख रुपये के आसपास के प्राइस में ही आता है। हालाँकि, इस फोन की ताकत इसका प्रोसेसर है। Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर जो हम पिछले फोन में भी देखकर आये हैं। इसके अलावा सैमसंग के फोन्स आमतौर पर Apple के iPhones को टक्कर देने के लिए ही उतारे जाते हैं, मैं यहाँ फ्लैगशिप और हाई-एंड फोन्स की बात कर रहा हूँ।

सैमसंग के इस फोन में एक 6.7-इंच की Dynamic LTPO AMOLED 2X डिस्प्ले मिलती है जो 120Hz रिफ्रेश रेट से लैस है। फोन में एक ट्रिपल कैमरा सेटअप भी मिलता है। Samsung के फोन में एक 50MP+10MP+12MP का ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है। फोन में एक 12MP का ही सेल्फी कैमरा भी है। फोन के कैमरा से लेकर इसका डिजाईन और इसके फीचर इसे एक दमदार फोन बना देते हैं। इसके अलावा सैमसंग फोन में एक 45W की फ़ास्ट चार्जिंग क्षमता वाली एक 4900mAh की बैटरी भी मिलती है।

Oppo Find X8 Pro

इस फोन को मैंने पर्सनल तौर पर कुछ समय के लिए इस्तेमाल किया है, इसके कैमरा ने मुझे चौंका दिया था। फोन का प्राइस भी 1 लाख रुपये के आसपास ही है। फोन में आइये जानते है कि अन्य क्या क्या फीचर और स्पेक्स मिलते हैं। Oppo के इस फोन में आपको एक 6.78-इंच की LTPO AMOLED डिस्प्ले मिलती है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट पर मिलती है। इतना ही नहीं, इस फोन को कंपनी ने MediaTek Dimensity 9400 प्रोसेसर पर लॉन्च किया है। इसी कारण यह फोन परफॉरमेंस के मामले में यहाँ मौजूद सभी फोन्स को टक्कर देने का दमखम रखता है।

इस फोन में एक 50MP का Quad Camera सेटअप मिलता है। इतना ही नहीं, कंपनी ने फोन को 32MP के सेल्फी कैमरा से लैस किया है। फोन में एक 5910mAh की बैटरी मिलती है जो 80W की Turbo Charging क्षमता से लैस है। यह फोन भी iPhone 16 Pro को टक्कर देने में सबसे आगे है।

अब आप सभी जानते है कि आखिर iPhone 16 Pro को कौन कौन से एंड्राइड फोन्स टक्कर दे रहे हैं। इसके साथ आप अब यह भी जानते हैं कि इन फोन्स में कौन से स्पेक्स मिलते हैं, इन्हीं स्पेक्स के दम पर यह फोन्स iPhone 16 Pro को कड़ी टक्कर दे रहे हैं। अगर आप iPhone 16 Pro को नहीं खरीदने जा रहे हैं तो आपको इन एंड्राइड फोन्स को कंसीडर करके देखना चाहिए।

यह भी पढ़ें: सेल के लिए आया Vivo V60 5G मोबाइल फोन; खरीदने से पहले चेक कर लें ये टॉप 5 फीचर!

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.

Connect On :