Best 5G Smartphones under Rs 8000 with 5000mAh Battery and 50MP Camera
10000 रुपये के प्राइस में एक अच्छा स्मार्टफोन कहा मिलेगा, अगर मिलेगा तो उसमें अच्छे स्पेक्स नहीं होंगे और अगर अच्छे फीचर मिल भी गए तो डिजाईन के मामले में यह फोन ज्यादा ट्रेंडी नजर नहीं आएगा, आदि आदि. अगर आप भी इस बजट में फोन खरीदने के लिए जा रहे हैं तो आपको कुछ ज्यादा बजट वाले फोन्स खरीदने वाले ये सब बातें बोल सकते हैं या ऐसे ही कुछ सवाल आपके सामने भी आ सकते हैं. हालाँकि, यह धारणा कि आपको इस बजट में एक अच्छा फोन नहीं मिलेगा, आज के तकनीकी दौर में सही कथन नहीं है. आज हम आपको इसी बजट में आने वाले 4 सबसे बेहतरीन फोन्स के बारे में बताने वाले हैं जो अच्छे डिजाईन, दमदार बैटरी और बेहतरीन कैमरा से लैस हैं. आइये इन फोन्स के बारे में जानकारी लेना शुरू करते हैं.
POCO के इस फोन का असल प्राइस 7,999 रुपये है. इस प्राइस में आपको इस फोन में एक 5160mAh की बैटरी मिलती है. फोन के डिजाईन को भी आप पसंद करने वाले हैं. इसके अलावा फोन में 6.88-इंच की HD+ डिस्प्ले के अलावा स्नेपड्रैगन 4s Gen 2 प्रोसेसर मिलता है, इसका मतलब है कि फोन 5G को भी सपोर्ट करता है. इस फोन के साथ आप नार्मल गेमिंग भी कर सकते हैं, जो एक अच्छी बात है. POCO फोन को कंपनी ने 50MP रियर कैमरा के अलावा एक 5MP सेल्फी कैमरा के साथ लॉन्च किया है.
इन्फिनिक्स के इस फोन का असल प्राइस 6,699 रुपये के आसपास है. फोन को कंपनी ने एक अच्छे डिजाईन में लॉन्च किया था. इसके अलावा इस फोन को आप Mint Green Finish में खरीद सकते हैं. इस फोन में 3GB की रैम के साथ साथ 64GB स्टोरेज और एक 6.7-इंच की HD+ डिस्प्ले मिलती है. फोन को कंपनी ने MediaTek Helio G50 प्रोसेसर पर लॉन्च किया है.
POCO के इस फोन में एक 13MP का रियर कैमरा सेटअप मिलता है, फोन के फ्रंट पर एक 8MP का फ्रंट कैमरा भी दिया जा रहा है. इसके अलावा इस फोन में एक 5000mAh की बैटरी भी मिलती है.
यह फोन देखने में काफी प्रीमियम लगता है और इसका प्राइस 7,999 रुपये है. फोन में 5G क्षमता के साथ साथ 6GB की रैम और 128GB स्टोरेज मिलती है. आप इसे माइक्रोएसडी कार्ड की सहायता से 1TB तक बढ़ा सकते हैं. इतना ही नहीं, फोन में एक 6.45-इंच की HD+ डिस्प्ले मिलती है. इस फोन को कंपनी ने Unisoc T8200 प्रोसेसर पर लॉन्च किया है. इसके अलावा फोन में आपको Dual SIM 5G सपोर्ट मिलता है.
स्मार्टफोन में Photography के लिए एक 50MP का AI रियर कैमरा सेटअप मिलता है, फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले भी मिलती है, इसके अलावा फोन में एंड्राइड 15 के साथ साथ nxtQ UI का सपोर्ट भी मिलता है. फोन में आपको कई प्राइवेसी फीचर्स भी मिलते हैं.
अगर आप सैमसंग के फोन खरीदना पसंद करते हैं और इन फोन्स को इस्तेमाल करते आये हैं तो आपको यह फोन मात्र 9,199 रुपये के प्राइस में मिल जाने वाला है. इसमें 4GB की रैम के साथ साथ 128Gb स्टोरेज मिलती है, इसे आप 1.5TB तक बढ़ा सकते हैं. फोन में एक 6.7-इंच की HD+ डिस्प्ले मिलती है.
Samsung के इस फोन को कंपनी ने MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर पर लॉन्च किया है, फोन में एक ड्यूल कैमरा सेटअप भी मिलता है. यह फोन एक 50MP के मेन और 2MP का अन्य कैमरा से लैस है. इस फोन में आपको 8MP का फ्रंट कैमरा भी मिलता है.
यह भी पढ़ें: OnePlus Nord CE5 16000 रुपये में ले जाएँ घर, सबसे सुनहरी डील में खरीद लें फोन, बार बार नहीं आता ऐसा मौक़ा