200MP कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला महंगा Samsung Phone खरीद लें आधे दाम में, बार बार नहीं मिलता है ऐसा तोडू चांस

Updated on 28-Nov-2024
HIGHLIGHTS

Samsung Phone को सस्ते में खरीदने का सुनहरा मौका इस समय है।

Samsung Galaxy S23 Ultra को आधे दाम में खरीदा जा सकता है।

सैमसंग के इस फोन को इतने सस्ते में खरीदने का मौका फिर नहीं मिलेगा।

हम आपको बताया चुके हैं कि Samsung Galaxy S25 Ultra को 2025 में लॉन्च किया जाने वाला है, हालांकि इस लॉन्च से पहले ही आज हमने आपको बताया कि Samsung Galaxy S24 Ultra को बेहद सस्ते में सेल किया जा रहा है। इसके अलावा अब जानकारी आ रही है कि Samsung Galaxy S23 Ultra को आधे दाम में सेल पर उपलब्ध करा दिया गया है। 2023 में आया सैमसंग गेलेक्सी एस23 अल्ट्रा स्मार्टफोन आपको आधी कीमत में किस स्थान पर खरीदने के लिए मिल रहा है, आप इसे ऑनलाइन खरीद सकते हैं, या आपको ऑफलाइन जाना होगा। यहाँ हम आपको इस जानकारी के अलावा Samsung Phone के नए प्राइस और इसके अलावा स्पेक्स और फीचर आदि के बारे में बताने वाले हैं। आइए शुरू करते हैं और जानते है कि सैमसंग फोन आपको किस प्राइस में खरीदने के लिए मिलेगा।

Amazon पर आधे दाम में सेल हो रहा Samsung Galaxy S23 Ultra

सैमसंग गेलेक्सी एस23 अल्ट्रा को Amazon India पर इस समय 50 फीसदी के डिस्काउंट पर खरीदने के लिए लिस्ट कर दिया गया है। असल में, जब 2023 में इस फोन को लॉन्च किया गया था तो इसका प्राइस 1,24,999 रुपये था। आइए जानते हैं कि यह फोन आपको किस प्राइस में मिलेगा। इस समय Samsung के इस फोन को Amazon.in पर लगभग लगभग 74,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। असल प्राइस से इस प्राइस में लगभग 50 पर्सेन्ट का अंतर है। इसका मतलब है कि फोन आपको आधे दाम में इस समय खरीदने के लिए मिल रहा है।

यह भी पढ़ें: अरे वाह! खूब इस्तेमाल करो ये वाला फोन पसंद न आए तो कर दो वापिस? Amazon ऑफर के कायल हुए लोग, बोले जे हुई कुछ बात!

बैंक और एक्सचेंज में मिलेगा और सस्ता

अगर आप सैमसंग गेलेक्सी एस23 अल्ट्रा को और भी सस्ते में खरीदना चाहते हैं तो आप बैंक ऑफर के अलावा एक्सचेंज का भी लाभ ले सकते हैं। इसके बाद फोन को बेहद ही काम प्राइस में घर ले जाया जा सकता है। इसके अलावा आप EMI ऑप्शन का भी चुनाव कर सकते है। ऐसा करके आप फोन को 50% से भी सस्ते में खरीद सकते हैं।

सैमसंग गेलेक्सी एस23 अल्ट्रा के स्पेक्स और फीचर

आइए अब जानते हैं उन स्पेक्स और फीचर आदि के बारे में जो इस फोन को एक बेस्ट फोन बना देते हैं। असल में इस फोन को क्वलकॉम स्नैपड्रैगन 8 Gen 2 पर लॉन्च किया गया है। इसी कारण यह फोन आज एक साल के बाद भी एक बेस्ट फोन के तौर पर देखा जा सकता है। हालांकि, सैमसंग गैलक्सी एस24 अल्ट्रा को कंपनी ने स्नैपड्रैगन 8 Gen 3 पर लॉन्च किया है, और Samsung Galaxy S25 Ultra को कंपनी नए नवेले Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर पर लॉन्च कर सकती है।

सैमसंग गेलेक्सी एस23 अल्ट्रा को कंपनी ने एंड्रॉयड 13 पर लॉन्च किया था, लेकिन इसमें आपको एंड्रॉयड 17 तक का सपोर्ट मिलने वाला है। इसका मतलब है कि फोन में 4 साल का OS अपडेट आपको दिया जा रहा है, इतना ही नहीं, फोन में कंपनी की ओर से 5 साल का सिक्युरिटी अपडेट भी दिया जा रहा है। कैमरा को देखते हैं तो इस फोन में एक 200MP का मेन कैमरा मिलता है, फोन में एक 12MP का अल्ट्रावाइड लेंस और एक 10MP का टेलीफोटो लेंस दिया जा रहा है। हालांकि, फोन में 10MP का एक अन्य कैमरा भी मिल रहा है। फोन में आपको 12MP सेल्फ़ी कैमरा भी मिल रहा है।

Samsung Galaxy S23 Ultra स्मार्टफोन में आपो एक 5000mAh की बैटरी मिलती है। फोन में S Pen की सुविधा के साथ साथ आपको अन्य कई फीचर मिलते हैं। हालांकि, Samsung Galaxy S24 Ultra की तरह सैमसंग गेलेक्सी एस23 अल्ट्रा में मात्र Galaxy AI Features का अभाव मिलता है। इस समय इस फोन को खरीदना एक फायदे का सौदा हो सकता है।

यह भी पढ़ें: Reliance Jio और Airtel का कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा Elon Musk का Starlink? लॉन्च को लेकर Piyush Goyal ने कह दी ये बड़ी बात, सभी के कान हो गए खड़े

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.

Connect On :